ईरानी ड्रोन ने दुबई में फिर किया हमला, मरीना टॉवर का एक हिस्सा टूटा, आग और धुंए की लपटे आई नजर
Iran-UAE: दुबई मरीना में शनिवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 90 मंजिला 23 मरीना टावर से सैकड़ों लोग बाहर भागने लगे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि एक इंटरसेप्टेड ड्रोन के मलबे से यह शानदार ऊंची इमारत अचानक आग की लपटों में घिर गई थी। अग्निशमन दल ने लग्जरी गगनचुंबी इमारत पर मोर्चा संभाला, जबकि पूरे वाटरफ्रंट जिले को आपातकालीन वाहनों ने घेर लिया। आग की लपटें फारस की खाड़ी के क्षितिज पर तेज़ी से धुआं छोड़ रही थीं।
इस घटना की पुष्टि दुबई सिविल डिफेंस ने की है। उनके अनुसार, यह आग एक सफल हवाई इंटरसेप्शन के मलबे के इमारत के बाहरी हिस्से से टकराने के कारण लगी, जिससे ऊपरी मंजिल का क्लेडिंग जल उठा। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि इस घटना को नियंत्रित कर लिया गया है और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, डरे हुए निवासी खुले इलाकों में जमा हो गए थे।

घटना के तुरंत बाद कई चश्मदीदों के वीडियो सामने आए, जिनमें आसमान में तेज चमक दिखाई दी, जिसके कुछ ही पलों बाद टावर का बाहरी हिस्सा आग की लपटों से घिर गया। कुछ निवासियों ने तो सप्ताहांत में हुए क्षेत्रीय हमलों के बाद इसे 'सीधा ईरानी ड्रोन हमला' भी करार दिया। इस दौरान, मलबे की चपेट में आने से पास खड़ी एक कार भी जल उठी, जिसने परिवारों को अपने सामान समेटकर पार्किंग लॉट में भागने पर मजबूर कर दिया।
खाली करवाई गई बिल्डिंग
इमरजेंसी सर्विस ने तुरंत बिल्डिंग को खाली कराया, क्योंकि इस पॉश वाटरफ्रंट इलाके में दहशत फैल गई थी। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी ऊपर से हुए इंटरसेप्शन के दौरान विस्फोटों की सूचना दी और यात्रियों को आंशिक रूप से बेसमेंट शेल्टरों में ट्रांसफर किया। अधिकारियों ने निवासियों को सलाह दी है कि वे लंबी इमारतों से दूर खुले इलाकों में रहें। इंजीनियरों ने तुरंत नुकसान का मूल्यांकन शुरू कर दिया है, जबकि 23 मरीना के निवासियों को अस्थायी आश्रयों में ट्रांसफर किया गया है।
इमजजेंसी नंबर जारी किए गए
दुबई के अधिकारियों ने इमरजेंसी नंबरों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसमें आग के लिए 997, एंबुलेंस के लिए 998 और पुलिस सहायता के लिए 999। Iran Israel War: 'हार गया ईरान, पड़ोसियों के सामने किया सरेंडर', Trump ने किया दावा, तो क्या खत्म हो जाएगी जंग












Click it and Unblock the Notifications