Iran Israel War: 'हार गया ईरान, पड़ोसियों के सामने किया सरेंडर', Trump ने किया दावा, तो क्या खत्म हो जाएगी जंग

Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बड़े दावे के साथ कहा कि ईरान अब "मिडिल ईस्‍ट का दादागिरी करने वाला देश नहीं रहा।'' ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट में लिखा कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमला न करने का वादा किया है और अमेरिका व इज़राइल के "लगातार हमलों" के कारण माफी मांगी है।

यह टिप्पणी ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन द्वारा पड़ोसी देशों से हमलों के लिए माफी मांगने और तनाव कम करने के संकेत देने के बाद आई।

Iran Israel War

बता दें ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शनिवार को स्पष्ट किया कि ईरानी सशस्त्र बलों को तब तक किसी भी पड़ोसी देश पर हमला करने का आदेश नहीं दिया गया है जब तक उन पर हमला न हो। उन्होंने पड़ोसी देशों को 'भाई' बताते हुए कहा, "हमारा पड़ोसी देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है।"

तो क्या खत्म हो जाएगी जंग?

ट्रंप के दावे के बाद सवाल उठ रहा है कि क्‍या ईरान के साथ चल रही जंग अब खत्‍म हो जाएगी? तो सच्‍चाई ये है कि फिलहाल जंग रुकती नजर नहीं आ रही है क्‍योंकि ईरान ने ट्रंप की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

ट्रंप का आरोप ईरान ने कब्जे की कोशिश की थी

ट्रंप ने कहा कि ईरान "मध्य-पूर्व पर कब्जा करना चाहता था" और यह "हजारों सालों में पहली बार है कि ईरान को अपने आसपास के मध्य-पूर्वी देशों से हारना पड़ा है।'' उन्होंने दावा किया कि ईरान की माफी के बाद कई मध्य-पूर्वी देशों ने उन्हें धन्यवाद कहा, जिसका जवाब उन्होंने "आपका स्वागत है!" दिया।

क्षेत्र में तनाव जारी

हालांकि पेज़ेश्कियन ने माफी मांगी, खाड़ी अरब राज्यों की ओर मिसाइलें और ड्रोन उड़ते रहे। दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में विस्फोट और हवाई हमले की सायरन सुनाई दीं, और दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कुछ समय के लिए परिचालन निलंबित किया।

ट्रंप ने दी नई धमकी

एक नई चेतावनी में ट्रंप ने कहा कि शनिवार, 7 मार्च को ईरान को "बहुत बुरी तरह से निशाना बनाया जाएगा।'' उन्होंने ईरान के "खराब व्यवहार" के कारण अब तक अप्रभावित इलाकों और लोगों को भी "पूर्ण विनाश और निश्चित मौत" के लिए विचाराधीन बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+