डोनाल्ड ट्रंप को 7 दिनों में मार डालो, ईरान ने कैसे बनाया था घातक प्लान? अफगान नागरिक के खिलाफ आरोप तय

Donald Trump: अमेरिकी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप के अगले राष्ट्रपति चुने जाने से पहले उनकी हत्या की 'ईरानी साजिश' के सिलसिले में एक अफगान नागरिक के खिलाफ आरोप लगाए हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को 51 वर्षीय फरहाद शकेरी के खिलाफ अभियोग पत्र जारी किया।

अभियोग पत्र में आरोप लगाया गया है, कि उन्हें ट्रंप की हत्या के लिए "योजना बनाने" का काम सौंपा गया था। अमेरिकी सरकार ने कहा है, कि शकेरी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और माना जाता है कि वह ईरान में हैं। मैनहट्टन अदालत में दायर एक आपराधिक शिकायत में, अभियोजकों ने आरोप लगाया है, कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अधिकारी ने सितंबर में शकेरी को ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना तैयार करने का आदेश दिया था।

Donald Trump

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने एक बयान में कहा है, कि "न्याय विभाग ने ईरानी शासन के एक ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाया है, जिसे शासन द्वारा अपने लक्ष्यों, जिनमें राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं, उनके खिलाफ ईरान की हत्या की साजिशों को आगे बढ़ाने के लिए आपराधिक सहयोगियों के एक नेटवर्क को निर्देशित करने का काम सौंपा गया था।"

न्याय विभाग ने दो अन्य लोगों पर भी आरोप लगाया है, जिन्हें कथित तौर पर एक अमेरिकी पत्रकार की हत्या के लिए भर्ती किया गया था, जो ईरान का मुखर आलोचक था। न्याय विभाग ने अन्य व्यक्तियों की पहचान ब्रुकलिन के 49 वर्षीय कार्लिस्ले रिवेरा, जिन्हें "पॉप" के नाम से भी जाना जाता है, और स्टेटन द्वीप के 36 वर्षीय जोनाथन लोडहोल्ट के रूप में की है। दोनों गुरुवार को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की अदालत में पेश हुए और मुकदमे की प्रतीक्षा में हिरासत में हैं।

आपको बता दें, कि इस साल डोनाल्ड ट्रंप की 2 बार हत्या की कोशिश की गई। एक जुलाई में, जब एक बंदूकधारी ने पेंसिल्वेनिया रैली के दौरान उनपर फायरिंग की थी और इस दौरान, गोली ट्रंप के कान को फारती निकल गई थी।

उसके बाद फिर, सितंबर में, वेस्ट पाम बीच डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने की फिराक में झाड़ी में एक शख्स छिपा था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

7 दिनों में हत्या का बनाना था प्लान

जस्टिस डिपार्टमेंट के अभियोग में आरोप लगाया गया है, कि आरोपी शकेरी को सात दिनों में ट्रंप को मारने की योजना बनाने के लिए कहा गया था। अभियोक्ताओं के अनुसार, शकेरी ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से कहा, कि उनका सात दिनों की समय-सीमा के भीतर ट्रंप को मारने की योजना प्रस्तावित करने का कोई इरादा नहीं था, इसलिए ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के अधिकारियों ने योजना को रोक दिया।

अभियोक्ताओं ने कहा, कि शकेरी ने कहा कि ईरानी सरकार ने उनसे कहा था कि चुनाव के बाद ट्रंप की हत्या करने की कोशिश करना आसान होगा, क्योंकि ईरान का मानना ​​था, कि ट्रंप चुनाव हार जाएंगे।

अभियोक्ताओं ने शकेरी को एक अफगान नागरिक बताया, जो बचपन में अमेरिका आया था। डकैती के आरोप में 14 साल जेल में बिताने के बाद आखिरकार उसे 2008 के आसपास निर्वासित कर दिया गया। अभियोक्ताओं का कहना है कि 51 साल के व्यक्ति ने ईरानी सरकार के टारगेट को निशाना बनाने के लिए जेल से रिवेरा और लोडहोल्ट सहित "आपराधिक सहयोगियों के एक नेटवर्क" का इस्तेमाल किया।

अभियोजकों ने आरोप लगाया, कि शकेरी ने रिवेरा और लोडहोल्ट को अमेरिकी पत्रकार की हत्या के लिए 100,000 डॉलर देने का वादा किया था, जिन्होंने ईरानी शासन के मानवाधिकारों के हनन और भ्रष्टाचार पर रिपोर्ट की थी।

अभियोजकों ने कहा कि पत्रकार, जिसका नाम नहीं बताया गया था, उन्हें पहले भी निशाना बनाया गया था। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, ब्रुकलिन स्थित पत्रकार मसीह अलीनेजाद ने कहा, कि एफबीआई ने उन्हें मारने की कोशिश करने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि कथित हत्यारे ब्रुकलिन में उनके घर के सामने आए थे। अलीनेजाद ने लिखा, "मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने पहले संशोधन के अधिकार का अभ्यास करने के लिए अमेरिका आई हूं - मैं मरना नहीं चाहती।" उन्होंने कहा, कि "मैं अत्याचार के खिलाफ लड़ना चाहती हूं, और मैं सुरक्षित रहने की हकदार हूं।"

अमेरिकी पत्रकार और ट्रंप के अलावा, अभियोग में आरोप लगाया गया है, कि ईरानी सरकार ने न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले दो यहूदी अमेरिकी व्यवसायियों को मारने की कोशिश की थी, जो सोशल मीडिया पर इजराइल का समर्थन कर रहे थे। शकेरी ने अभियोजकों को यह भी बताया है, कि उनके ईरानी संपर्कों ने उन्हें अक्टूबर 2024 में, अर्थात् इजरायल पर हमास के हमलों के एक वर्ष बाद, श्रीलंका में इजराइली पर्यटकों को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की योजना बनाने के लिए कहा था।

शकेरी, रिवेरा और लोडहोल्ट पर भाड़े पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है, जिसके लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का भी आरोप है - जिसके लिए 20 साल की जेल हो सकती है - और भाड़े पर हत्या करने की साजिश रचने का भी आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+