F35 Fighter Jet: क्या ईरान ने US के सबसे एडवांस लड़ाकू विमान का किया शिकार? वीडियो हुआ जारी, जानें कीमत
F35 shot down by Iran: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला करके उसे नुकसान पहुंचाया है। IRGC ने इस कथित हमले का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जेट को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया है कि ईरान के वायु क्षेत्र में मिशन के दौरान एक F-35 जेट को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई और पायलट सुरक्षित है। घटना की विस्तृत जांच जारी है। हालांकि, अमेरिका ने ईरानी हमले की सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की है।
यहां देखें Video: ईरान ने F-35 पर किया हमला?
100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा मंहगा है F35
आपको बता दें कि जब से ईरान-इजरायल और अमेरिक के बीच युद्ध चल रहा है तब से ये पहली बार होगा जब ईरान ने किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है। मालूम हो कि एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान माना जाता है। इस विमान की कीमत 100 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

F-35 : स्मार्ट सुपर कंप्यूटर वाला फाइटर जेट
F-35 रडार में बहुत कम दिखाई देता है, ये दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है, यह इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है, इसमें एडवांस सेंसर और AI सिस्टम लगा हुआ है तो वहीं इसमें 360° सेंसर कवरेज होता है। इसमें पायलट हेलमेट पर ही पूरा डेटा देख सकता है और इसमें Sensor Fusion टेक्नोलॉजी से सभी जानकारी एक जगह मिलती है।
मल्टी-रोल क्षमता रखता है F-35
ये एक साथ एयर-टू-एयर लड़ाई, ग्राउंड अटैक और इंटेलिजेंस मिशन साध सकता है और युद्ध में कमांड सेंटर की तरह भूमिका निभा सकता है इसलिए इसे स्मार्ट सुपर कंप्यूटर वाला फाइटर जेट कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications