IND vs IRE: आईपीएल के शेर हुए आयरलैंड में ढेर, आयरिश टीम से इतिहास में पहली बार सीरीज हारा भारत
IND vs IRE: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने एक छोर संभालकर टीम को संकट से बाहर निकाला, टीम ने 154/8 का स्कोर खड़ा किया। टेक्टर ने 47 गेंदों में 53 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। टीम इंडिया ने 8 ओवर में 54/4 का स्कोर बनाया, तब बारिश से खेल रोकना पड़ा।
उनके अलावा बेंजामिन कैलिट्ज ने भी 23 गेंदों पर 37 रन बनाकर तेजी से स्कोर आगे बढ़ाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड 170 के करीब पहुंच जाएगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार वापसी की।

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चर्चा का विषय डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव रहे। उन्होंने अपने पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बेखौफ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 अहम विकेट झटक लिए। प्रिंस ने हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और लियाम मैकार्थी को अपना शिकार बनाया और आयरलैंड की रन गति पर ब्रेक लगा दिया। उनके अलावा शिवम दुबे ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल के खाते में 1 विकेट आया।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की बेहद खराब शुरुआत रही, संजू सैमसन को जय मूंदड़ा ने पहली गेंद पर आउट कर दिया। नई गेंद से मूंदड़ा ने जबरदस्त कहर बरपाया। सैमसन के बाद उन्होंने अभिषेक शर्मा को भी गोल्डन डक पर आउट किया और श्रेयस अय्यर को 10 के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद ईशान किशन 12 रन बना रन आउट हो गए, इस तरह टीम इंडिया ने 4 विकेट 35 रनों पर ही गंवा दिए।
तिलक वर्मा ने एक छोर पर खड़े होकर रन बनाते हुए फिफ्टी जमाई और वही उम्मीद बनकर खड़े थे। वह 46 गेंदों में 55 रन बना आउट हो गए, शिवम दुबे ने 20 रम बनाए। इसके बाद हार पक्की हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications