IND vs IRE: डेब्यू मैच में कहर बरपाते हुए प्रिंस यादव का धांसू रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह के क्लब में हुई एंट्री

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपने सबसे छोटे प्रारूप की ऐसी शुरुआत की, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे। पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनने वाले प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आयरलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

पहले ही मुकाबले में प्रिंस यादव ने 3 विकेट लेकर तहलका मचा दिया और रन भी सिर्फ 22 खर्च किए। उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ भारत की वापसी की उम्मीदों को मजबूत किया, बल्कि उन्हें डेब्यू मैच में एक खास भारतीय रिकॉर्ड सूची में भी शामिल कर दिया।

IND vs IRE

प्रिंस ने की बुमराह की बराबरी

प्रिंस यादव ने जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली। बुमराह ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टी20 डेब्यू पर 3/23 के आंकड़े हासिल किए थे, जबकि प्रिंस ने आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में 3/22 का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के साथ वह भारत के लिए टी20 डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

डेब्यू में अन्य भारतीयों का प्रदर्शन

भारत के लिए टी20 डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में सबसे ऊपर बरिंदर सरन हैं, जिन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4/10 का आंकड़ा हासिल किया था। दूसरे स्थान पर शिवम मावी (4/22), तीसरे पर भुवनेश्वर कुमार (3/9), चौथे पर नवदीप सैनी (3/17) और अब पांचवें स्थान पर प्रिंस यादव (3/22) का नाम दर्ज हो गया है। उनके बाद जसप्रीत बुमराह (3/23) हैं।

आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर की फिफ्टी

प्रिंस यादव के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा क्योंकि टीम इंडिया सीरीज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरी थी। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने आयरिश टीम को 8 विकेट पर 154 रनों के स्कोर पर रोक दिया। आयरलैंड के लिए हैरी हेक्टर ने धाकड़ अंदाज में 47 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+