बुरे सपने में बदला रोमांटिक वेकेशन! बर्थडे पर अस्पताल पहुंच गईं ये मशहूर एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड ने बयां किया दर्द

Jasmine Bhasin Hospitalized on Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के लिए इस बार उनका 36वां जन्मदिन यादगार बनने के बजाय मुश्किलों से भरा साबित हुआ। अपने खास दिन को बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई में सेलिब्रेट करने पहुंचीं जैस्मिन अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस खबर ने उनके फैंस को भी चिंता में डाल दिया है। अली गोनी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जैस्मिन गंभीर इन्फेक्शन से जूझ रही हैं, हालांकि अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जन्मदिन के मौके पर जश्न की जगह अस्पताल का कमरा उनकी सबसे बड़ी चिंता बन गया। अली ने फैंस से अपील की है कि वे जैस्मिन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार एक्ट्रेस के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Jasmine Bhasin Aly Goni

बर्थडे ट्रिप के बीच अचानक बिगड़ी तबीयत

अली गोनी और जैस्मिन भसीन कुछ दिन पहले दुबई पहुंचे थे। दोनों ने यहां जैस्मिन का जन्मदिन खास अंदाज में मनाने की तैयारी की थी। लेकिन अचानक उनकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती करने का फैसला लिया और तभी से उनका इलाज चल रहा है।

Aly Goni Jasmine Bhasin
Aly Goni Jasmine Bhasin

ये भी पढ़ें: गौरव खन्ना की जिंदगी में आया भूचाल, पत्नी आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में किया तलाक का ऐलान, बिग बॉस बनी वजह?

अली गोनी ने शेयर किया दर्द

अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर जैस्मिन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लिखा कि वे इस सफर पर खूबसूरत यादें बनाने आए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें अस्पताल के कमरे तक पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि जैस्मिन को इस हालत में देखना उनके लिए पूरे सफर का सबसे कठिन पल रहा। अली ने दुआ की कि वह जल्द पूरी तरह ठीक होकर फिर से मुस्कुराती नजर आएं।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि वह हर खुशी और हर जश्न छोड़ सकते हैं, बस जैस्मिन जल्द स्वस्थ हो जाएं। अली ने उनके लिए अच्छी सेहत, खुशियां, प्यार और कामयाबी की दुआ भी की।

Aly Goni Jasmine Bhasin

गंभीर इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती

बाद में अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि जैस्मिन को गंभीर इन्फेक्शन हुआ है। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन उनके और जैस्मिन के लिए भावनात्मक रूप से काफी कठिन रहे हैं।

Aly Goni Jasmine Bhasin

अली ने यह भी बताया कि लगातार कॉल और मैसेज आने के बावजूद वह किसी का जवाब नहीं दे पाए, क्योंकि उनका पूरा समय जैस्मिन के साथ अस्पताल में बीत रहा है। उन्होंने सभी लोगों का प्यार, दुआ और चिंता जताने के लिए धन्यवाद कहा।

फैंस से की खास अपील

अली गोनी ने कहा कि जैस्मिन को डॉक्टरों की ओर से बेहतर इलाज मिल रहा है और उनकी सेहत पहले से बेहतर है। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे जैस्मिन को अपनी दुआओं में याद रखें। अली ने भरोसा जताया कि वह जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर अपने चाहने वालों के बीच लौटेंगी।

Aly Goni Jasmine Bhasin

बिग बॉस से शुरू हुआ था रिश्ता

जैस्मिन भसीन और अली गोनी की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 14 के दौरान हुई थी। शो में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। तब से दोनों लंबे समय से साथ हैं और फिलहाल लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। उनके फैंस काफी समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: '25 लाख में बिक गया शक्तिमान?', समय रैना के साथ मुकेश खन्ना का शॉकिंग कोलैब, वीडियो हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+