ईरान ने 6 महीने में लॉन्च किए 2 खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल, सिर्फ 7 मिनट में इजराइल में घुसकर मचा देगी तबाही

ईरान ने पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल का एक नए वैरिएंट के बारे में सार्वजिनक रूप से खुलासा किया है। इस हाइपरसोनिक मिसाइल का नाम फतह-2 है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने आशूरा एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में फतह-2 का अनावरण किया।

ईरान ने महज कुछ ही महीने में 2 हाइपरसोनिक मिसाइल पेश करके पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। इससे पहले जून में ईरान ने फतह-1 नाम से भी एक हाइपरसोनिक मिसाइल बनाने का दावा किया था।

/fattah-ii-iran-new-missile

हालांकि ईरान ने अभी तक इस मिसाइल को न तो अपनी सेना में शामिल किया है और ना ही टेस्ट से संबंधित कोई वीडियो, जानकारी या डेटा सार्वजनिक किया है। हालांकि इस बीच फतह-2 मिसाइल की खूब चर्चा हो रही है। ईरानी मीडिया के मुताबिक फतह-2 की क्षमता इजराइल और अमेरिका की उन्नत एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलों से अधिक है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसने इस मिसाइल का आविष्कार किया है। ईरान के पास पहले से ही एक प्रभावशाली मिसाइल प्रोग्राम है, लेकिन हाइपरसोनिक मिसाइल की प्रौद्योगिकी को प्राप्त करना काफी कठिन माना जाता है।

हाइपरसोनिक हथियार में ध्वनि की गति से 5 गुना ज्यादा स्पीड में चलने वाले हथियार आते हैं। इन हथियारों की हवा में रफ्तार 6115 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। ये कम ऊंचाई पर भी उड़ते हैं ऐसे में इन हथियारों पर हमला करना बहुत मुश्किल होता है।

अमेरिका, चीन और रूस के पास इस समय हाइपरसोनिक हथियारों की सबसे अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है। इसे बनाना कितना मुश्किल है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक भारत, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देशों के पास अपनी खुद की कोई हाइपरसोनिक मिसाइल नहीं है, जबकि ये देश लंबे समय से इस तकनीक पर काम कर रहे हैं।

गाजा में हमास के साथ चल रहे युद्ध और वेस्ट बैंक में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के साथ झड़पों के बीच ईरान द्वारा एक खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल पेश करना एक बहुत ही बड़ी घटना माना जा रहा है।

ईरानी मीडिया पर यकीन करें तो ये मिसाइल अमेरिका और इजराइल के एडवांस एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम को भी भेद सकती है। यह 1400 किलोमीटर की रेंज तक हमला कर सकती है।

अल जजीरा के मुताबिक रूस, चीन और अमेरिका के पास यह प्रणाली है। ईरानी सुरक्षा अफसरों के हवाले से अलजजीरा ने कहा है कि यह नया हथियार 7 मिनट में इजराइल में लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+