Iran News: इजराइल के साथ जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई गंभीर बीमार, कौन बनेगा अगला सर्वोच्च नेता?

Iran News: इजराइल के साथ जंग में लगे ईरान से रिपोर्ट है, कि देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई "गंभीर रूप से बीमार" हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 85 साल के ईरानी सर्वोच्च नेता की स्थिति गंभीर है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि खामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे मोजतबा खामेनेई उनके मरने के बाद उनके उत्तराधिकारी बन सकते हैं। अमेरिकी समाचार आउटलेट ने बताया है, कि खामेनेई की हालत ने ईरान में इस बात को लेकर एक बड़ी लड़ाई शुरू कर दी है, कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। ऐसा माना जाता है, कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) भी इस बात पर अपनी राय देगी, कि खामेनेई के मरने के बाद देश का नया सुप्रीम लीडर कौन होगा।

Ayatollah Khamenei is critically ill

आपको बता दें, कि देश के कट्टरपंथी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरानी सर्वोच्च नेता के उत्तराधिकारी को खोजने के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। इस साल मई में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की मौत हो गई थी।

इजराइल पर फिर हमले की योजना बना रहा ईरान

खामेनेई साल 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में कार्यरत हैं और रूहोल्लाह खोमैनी की मृत्यु के बाद वो देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की ये रिपोर्ट, ईरान पर एक दिन पहले इजराइली हमले के ठीक बाद आई है, और ईरान ने जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है। इजराइली अधिकारियों ने कहा है, कि यह ऑपरेशन 1 अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।

ईरानी अधिकारियों ने कहा है, कि वे इजराइल के साथ संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, लेकिन किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला करते हुए, इजराइल ने इराक और सीरिया में भी ठिकानों पर हमला किया था।

अपने स्वास्थ्य को लेकर सभी अराजकता और अटकलों के बीच, ईरानी सर्वोच्च नेता ने इजराइली हमले के तुरंत बाद एक्स पर हिब्रू भाषा का अकाउंट खोला और अपनी पहली पोस्ट में लिखा, "अल्लाह के नाम पर, जो दयालु और करुणामय है।"

इस बीच, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान पर इजराइल के नये हमले, हवाई हमलों के महीनों लंबे चक्र का अंत करेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह अंत है।" राष्ट्रपति ने कहा कि इजराइली अधिकारियों ने उन्हें पहले से ही जानकारी दे दी थी और ऐसा प्रतीत होता है, कि उनके हमलों में "सैन्य लक्ष्यों के अलावा कुछ भी नहीं था।" आपको बता दें, बाइडेन का कार्यकाल अब दो महीने का ही बचा है और ऐसे में उनकी कोशिश जल्द से जल्द इस युद्ध को खत्म करवाने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+