अमेरिकी हमले के बाद Iran का पलटवार, Israel पर अब तक का सबसे बड़ा अटैक, Tel Aviv में दिखी मिसाइलों की बौछार
Iran Israel War: ईरान और इज़रायल के बीच जारी युद्ध अब और तेज होता नज़र आ रहा है। रविवार(22 जून) को अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद हालात और ज़्यादा बिगड़ गए। उसी दिन इज़रायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के एक नौसेना बेस (नेवी बेस) पर हमला किया। अब इन घटनाओं के जवाब में ईरान ने इज़रायल पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं। ईरानी सरकारी टेलीविज़न ने इस बात की पुष्टि की है कि इज़रायल की ओर मिसाइलों की एक नई श्रृंखला छोड़ी गई है।
वहीं सोशल मीडिया पर ईरान के द्वारा किए गए अटैक के बाद की तस्वीरें सामने आ रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि, ईरानी मिसाइलों ने इजरायल के कई बिल्डिग को नुकसान पहुंचाया है।

देर रात तेल अवीव और यरुशलम में हुए थे धमाके
रविवार देर रात इज़रायल की राजधानी तेल अवीव और यरुशलम में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इज़रायल की सेना ने बयान जारी कर बताया, कुछ समय पहले, देश के विभिन्न हिस्सों में एयर सायरन बजने लगे। ईरान से इज़रायल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की गई है। हमारी वायु सेना इस समय मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने और जहां ज़रूरी हो वहां जवाबी कार्रवाई करने में जुटी है। यरुशलम में हुए धमाकों के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें US Strikes In Iran: 'ईरान में या तो शांति होगी या फिर विनाश', ट्रंप के प्रेसमीट की 10 बड़ी बातें
लगातार बिगड़ रही है स्थिति
वहीं 21 जून की रात अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों फोर्दो, नतांज़ और इस्फहान पर सैन्य कार्रवाई की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित इस ऑपरेशन को सैन्य सफलता बताया गया, वहीं ईरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का गंभीर उल्लंघन करार दिया है। अमेरिका हमले के बाद युद्ध और खतरनाक मोर पर आ गई है। स्थिति लगातार बिगड़ रही है और क्षेत्र में पूर्ण युद्ध की आशंका गहरा रही है। अमेरिका, ईरान और इज़रायल के बीच यह ताज़ा टकराव अब सीधे सैन्य मोर्चे पर आ चुका है, और इसकी आग पूरे मध्य-पूर्व को अपनी चपेट में लेने की आशंका है।
ये भी पढ़ें America Attack on Iran: अमेरिकी हमले के बाद गुस्से में ईरान, खामेनेई ने ट्रंप को दी चेतावनी, जानिए क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications