पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर ईरान, कतर, कुवैत और पाकिस्तान ने की निंदा, कही ये बात

नई दिल्ली, 06 जून। पाकिस्तान, कुवैत, कतर के बाद अब ईरान ने पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी की निंदा की है। इन देशों में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से कहा गया कि त्तारूढ दल के प्रवक्ता की ओर से दिया गया हालिया बयान भारत सरकार विचारों से मेल नहीं खाता।

Recommended Video

    Nupur Sharma को सरकार ने बताया Fringe Elements, Qatar में देनी पड़ी सफाई | वनइंडिया हिंदी | #News
    Nupur Sharma and Naveen Jindal.jpg

    भाजपा के दो नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की मुस्लिम देशों ने निंदा की है। भाजपा ने प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को उनके बयान के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। वहीं भारत ने स्पष्ट किया है कि ऐसे बयान भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते। ये केवल 'फ्रिंज तत्वों' से संबंधित हो सकते हैं।

    ईरान
    ईरान के विदेश मंत्रालय ने विवादित टिप्पणी को लेकर तेहरान में भारतीय राजदूत को तलब किया। ईरान की ओर से कहा गया कि पैगंबर का अपमान स्वीकार्य नहीं है। ईरान की ओर से कहा गया कि भारत जैसे देश के लिए यह टिप्पणी शोभा नहीं देती, जिसमें सभी धर्मों को सबसे अधिक सम्मान दिया है। वहीं भारतीय राजदूत की ओर कहा गया कि नवीन जिंदल को उनकी बयान के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

    कुवैत
    कुवैत ने भी पैगंबर पर की गई टिप्पणी की निंदी की। वहां भारत राजदूत सिबी जॉर्ज को तलब किया गया। भारत के राजदूत को सौंपे गए नोट में पैगंबर पर टिप्पणी का विरोध किया गया है। कुवैत भारत में पैगंबर पर टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से खारिज करने की बात कही।

    कतर
    कतर के विदेश मामलों के मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को एक आधिकारिक नोट सौंपा। जिसमें कहा गया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भारत में सत्ताधरी राजनीतिक दल की ओर की गई टिप्पणी अस्वीकार्य और निंदनीय है। वहीं इसके जवाब में कतर में भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि ये बयान किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। ये फ्रिंज तत्वों के विचार हैं।

    पाकिस्तान
    पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने पैगंबर की टिप्पणी की निंदा के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने प्यारे पैगंबर (PBUH) के बारे में भारत के भाजपा नेता की आहत टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। बार-बार कहा है कि मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सता रहा है। दुनिया को ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकारना चाहिए। हमारा प्यार पवित्र पैगंबर (PBUH) के लिए सर्वोच्च है। सभी मुसलमान अपने पवित्र पैगंबर (PBUH) के प्यार और सम्मान के लिए अपना जीवन बलिदान कर सकते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+