इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला कर सकता है ईरान! लेबनान में एयरस्ट्राइक के बाद बड़ा दावा, US की वार्निंग

Israel- Iran conflict: इजराइल के हमास को समर्थन देने वाले आतंकी संगठनों के ठिकाने के पर हमले के बीच ईरान के लेकर अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। दरअसल, पिछले सफ्ताह लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर इजराइल के एयरस्ट्राइक की ईरान समेत कई इस्लामिक देशों ने निंदा की। इस हमले में हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर सैयद नसरल्लाह हसन मारा गया था। आईडीएफ के इस ग्राउंड अटैक के बाद ईरान ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे में अमेरिका ने ईरान को आगाह करते हुए कहा कि अगर ईरान इजरायल के खिलाफ सीधा सैन्य हमला करता है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

इजराइल में पिछली साल आतंकी संगठन हमास के लड़ाकों द्वारा किए गए नरसंहार के बाद इजरायल ने सख्त रुख अपनाया है। हमास और हमास समर्थित आतंकियों के ठिकानों को आईडीएफ लगातार ध्वस्त कर रही है। पिछले हफ्ते इजराइल ने ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया। जिसमें संगठन प्रमुख नसरल्लाह हसन मारा गया। इस हमले के बाद ईरान की कड़ प्रतिक्रिया आई।

Iran preparing missile against Israel

वहीं अब अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि ईरान इजरायल के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बयान में कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका के पास संकेत हैं कि ईरान जल्द ही इज़राइल के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइल हमला शुरू करने की तैयारी कर रहा है। हम इस हमले के खिलाफ इजराइल की रक्षा के लिए रक्षात्मक तैयारियों का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहे हैं।"

यूएस ने ईरान को इजरायल पर अटैक की तैयारी के बीच चेतवनी दी है। न्यूज प्लेटफॉर्म सीएनएन की रिपोर्ट में व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया, "इजरायल के खिलाफ ईरान के सीधे सैन्य हमले से ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+