Iran Executions: ईरान ने 21 लोगों को दी फांसी, 4000 को जेल, UN की रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

Iran Executions: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़ी जंग के बाद से मिडिल ईस्ट में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) की ताज़ा रिपोर्ट ने दुनिया को चौंका दिया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि हालिया संघर्ष के बाद ईरान ने अब तक 21 लोगों को फांसी दे दी है।

इतना ही नहीं, सुरक्षा के नाम पर 4,000 से ज्यादा लोगों को जेल में डाल दिया गया है। तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है क्योंकि ईरान ने फिलहाल किसी भी तरह की शांति वार्ता से साफ इनकार कर दिया है।

Iran Executions

क्यों दी गई 21 लोगों को मौत की सजा?

अलजजीरा और यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, इन सजाओं के पीछे अलग-अलग वजहें बताई गई हैं। 9 लोगों को जनवरी 2026 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए फांसी दी गई। वहीं, 10 लोगों पर विपक्षी गुटों का हिस्सा होने का आरोप था और 2 लोगों को जासूसी के जुर्म में सजा मिली। ईरान सरकार का दावा है कि ये कदम देश की सुरक्षा के लिए जरूरी थे, जबकि मानवाधिकार संगठन इसे क्रूर दमन बता रहे हैं।

4,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया

युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 4,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोप है कि जेलों में बंद इन लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। यूएन ने बताया कि कैदियों को मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जा रही हैं और उनसे जबरदस्ती जुर्म कबूल करवाया जा रहा है। कई लोग जेलों से लापता हैं, जिससे उनके परिवारों में दहशत का माहौल है। प्रशासन इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताकर कार्रवाई जारी रखे हुए है।

ये भी पढ़ें: Khamenei Power Struggle: क्या गिरने वाला है खामेनेई का साम्राज्य? परमाणु डील पर भिड़े दो ईरानी दिग्गज नेता

UN चीफ ने दी कड़ी चेतावनी

मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने ईरान के इन कदमों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि युद्ध की मार झेल रहे लोगों पर इस तरह की क्रूरता करना गलत है। यूएन ने ईरान से अपील की है कि वे तुरंत फांसी की सजाओं पर रोक लगाएं और मनमाने ढंग से गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करें। उन्होंने निष्पक्ष सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए, न कि आनन-फानन में सजाएं दी जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Trump Iran Warning: 'नो मोर मिस्टर नाइस गाई', हाथ में राइफल लेकर ट्रंप ने दी ईरान को अंतिम चेतावनी

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता टकराव

फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजराइल की संयुक्त कार्रवाई के बाद से स्थिति और बिगड़ गई है। अमेरिका लगातार ईरान को सख्त चेतावनी दे रहा है, लेकिन ईरान झुकने को तैयार नहीं है। शांति के लिए दूसरे दौर की बातचीत का प्रस्ताव भी ईरान ने ठुकरा दिया है। दुनिया के नक्शे पर ईरान चीन के बाद सबसे ज्यादा फांसी देने वाला देश बनता जा रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर ईरान की छवि और ज्यादा खराब हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+