ईरान जाने के लिए अब वीजा की नहीं होगी जरूरत... दुनिया में भारतीय पासपोर्ट का फिर से बजा डंका

India-Iran Visa: ईरान ने घोषणा की है, कि वह भारत और सऊदी अरब सहित 33 देशों के लिए वीजा आवश्यकताओं को खत्म कर रहा है, यानि अब भारतीय नागरिकों को ईरान जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी । ISNA समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईरानी पर्यटन मंत्रालय का मानना है, कि एक 'खुली द्वार नीति' दुनिया के विभिन्न देशों के साथ जुड़ने के ईरान के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करती है।

न्यूज एजेंसी ISNA ने कहा है, कि इस फैसले से ऐसे देशों या क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी, जिनके नागरिक बिना वीजा प्राप्त किए ईरान की यात्रा कर सकते हैं।

India-Iran Visa

किन-किन देशों के लिए वीजा अनिवार्यता खत्म?

समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक, लेबनान, ट्यूनीशिया, भारत, सऊदी अरब और कई मध्य एशियाई, अफ्रीकी और मुस्लिम देशों सहित 33 देशों के लिए ईरान की वीजा आवश्यकता को हटा दिया गया है।

सूची में केवल एक पश्चिमी-सहयोगी यूरोपीय राष्ट्र है, क्रोएशिया, जो यूरोपीय संघ और नाटो का एक छोटा सदस्य है।

तेहरान का फैसला विशेष रूप से दो तेल उत्पादक खाड़ी प्रतिद्वंद्वियों के बीच वर्षों के तनाव के बाद ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों में नरमी लाने की दिशा में एक और कदम है। समाचार एजेंसी ने आगे बताया है, कि वीजा आवश्यकताओं को माफ करने के फैसले में बहरीन के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर के नागरिकों को भी शामिल किया गया है, जिनके साथ तेहरान ने अभी तक पूर्ण संबंध स्थापित नहीं किए हैं।

समाचार एजेंसी ने कहा है, कि "रूसियों को इस वीज़ा छूट से केवल तभी लाभ होगा, जब वे समूहों में देश का दौरा करेंगे।" हालांकि, इस घोषणा से पहले भी ओमानी नागरिक ईरान की वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते थे।

अब दुनिया में ऐसे देशों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जिसके नागरिक बिना वीजा ईरान की यात्रा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+