Iran Israel War: ईरान के लिए कहर बरपाने वाला दिन, इजरायल ने अगले 12 घंटों के लिए दी चेतावनी!
Iran Israel War: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच की सेना ने ईरान के नागरिकों के लिए एक 'अत्यावश्यक चेतावनी' जारी की है। इस चेतावनी में ईरान के लोगों से अगले 12 घंटे तक ट्रेन और रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील की गई है। इजरायली सेना द्वारा फारसी भाषा में जारी इस संदेश को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा किया गया। इसमें कहा गया है कि स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे तक (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे) घरों में ही रहें।
इजरायल की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि पूरे ईरान में लोग रेल यात्रा से बचें और रेलवे लाइनों के आसपास भी न जाएं। सेना ने साफ तौर पर कहा कि ट्रेनों या रेलवे ट्रैक के पास मौजूद रहना लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है।

Iran Israel War: इजरायल ने जारी की चेतावनी
- इस चेतावनी में किसी विशेष शहर, रेल मार्ग या स्टेशन का जिक्र नहीं किया गया है, जिससे खतरे की प्रकृति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
- हालांकि, इसे व्यापक स्तर की सुरक्षा एडवाइजरी माना जा रहा है, जो संभावित हमलों या सैन्य कार्रवाई की आशंका की ओर इशारा करती है।
यह अलर्ट ऐसे समय में आया है जब 28 फरवरी को शुरू हुए हमलों के बाद क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अब इस चेतावनी के बाद तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
Israel Warning: अब तक ईरान 13,000 ठिकानों पर हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि इजरायल और अमेरिका ने मिलकर अब तक ईरान में 13,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुख्यालय, एयर डिफेंस सिस्टम, बैलिस्टिक मिसाइल ठिकाने और नौसेना के संसाधन शामिल बताए जा रहे हैं। इस बीच, अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दिए जाने से भी हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। ट्रंप ने कथित तौर पर कहा है कि जरूरत पड़ने पर ईरान को पूरी तरह तबाह किया जा सकता है।
Iran को हुआ है जान-माल का नुकसान
मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इन हमलों में अब तक भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। अमेरिका स्थित एक ह्यूमन राइट्स एजेंसी के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद से 3,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कम से कम 1,665 आम नागरिक शामिल हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में हमले और तेज हो सकते हैं, खासकर ईरान के ऊर्जा ढांचे, बिजली संयंत्रों और प्रमुख हाईवे को निशाना बनाया जा सकता है।
मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर
फिलहाल, इजरायल की ओर से जारी यह चेतावनी आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश के रूप में देखी जा रही है। हालांकि, इस पर ईरान की सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मध्य पूर्व में बढ़ते इस तनाव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications