Iran Israel Conflict: अब तक ईरान में 639 मौतें, ट्रंप ने कहा-'मेरे पास हर चीज का प्लान है'
Iran Israel Conflict: ईरान पर इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 639 लोग मारे गए और 1,329 अन्य घायल हो गए हैं। वाशिंगटन स्थित समूह ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने ये आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें पूरे ईरान को शामिल किया गया है। समूह ने कहा कि मरने वालों में से उसने 263 नागरिकों और 154 सुरक्षा बल के कर्मियों की पहचान की है।

खामेनेई ने कही बड़ी बात
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को इजरायली हमलों के मद्देनजर अमेरिका की आत्मसमर्पण की मांग को खारिज कर दिया और चेतावनी दी कि अमेरिकियों द्वारा किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से उन्हें "अपूरणीय क्षति" होगी।
'अमेरिका जानता है कि वह कहां है'
खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की मांग पर खामेनेई ने कहा कि 'अमेरिका जानता है कि वह कहां है, उसे अच्छी तरह से मालूम है कि वो क्या कर रहा है?
'मेरे पास हर चीज के लिए एक योजना है' (Iran Israel Conflict)
तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को यह बताने से इनकार कर दिया कि उनका देश ईरानी परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाने वाले इजरायल के सैन्य प्रयास में शामिल होगा या नहीं पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि 'उनके पास हर चीज के लिए एक योजना है, जबकि उन्होंने दोहराया कि ईरान को यह सौदा कर लेना चाहिए था क्योंकि उसके पास 60 दिन का समय था।'
'मिलने में देर हो चुकी है, लेकिन वे मिलना चाहते हैं' (Iran Israel Conflict)
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "... मेरे पास हर चीज के लिए एक योजना है, लेकिन हम देखेंगे कि क्या होता है। उन्हें सौदा करना चाहिए था। मेरे पास उनके लिए एक बढ़िया सौदा था। हमने 60 दिनों तक इस बारे में बात की, और अंत में, उन्होंने इसे न करने का फैसला किया, और अब वे चाहते हैं कि वे ऐसा करते। मिलने में देर हो चुकी है, लेकिन वे मिलना चाहते हैं, और वे व्हाइट हाउस आना चाहते हैं। मैं ऐसा कर सकता हूँ।












Click it and Unblock the Notifications