ट्रंप के दावे को ईरान ने कायरतापूर्ण और झूठा बताया, हमले की धमकी पर खामेनेई बोला- युद्ध अब शुरू हुआ है

Iran Israel War: ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है। ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया और तेहरान ने संभावित अमेरिकी हमले पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इतनाही नहीं ट्रंप के बयान को ईरान ने 'कायरतापूर्ण', झूठा और एक थका हुआ युद्ध भड़काने वाला बताया है। ईरान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह हर धमकी का जवाब धमकी से देगा और हर कार्रवाई का जवाब उचित प्रतिकार से दिया जाएगा।

ईरान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि "कोई भी ईरानी अधिकारी व्हाइट हाउस के दरवाजे पर नहीं गया है।" ईरान ने ये साफ कर दिया है कि ईरान कभी भी दबाव में आकर बातचीत नहीं करेगा और न ही धमकी के साये में शांति स्वीकार करेगा।

Iran Israel War

बता दें डोनाल्ड ट्रंप नेदावा किया कि ईरान बिना शर्त सरेंडर करने को तैयार है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर बड़े-बड़े बोल्ड अक्षरों में लिखा- UNCONDITIONAL SURRENDER।ट्रंप ने कहा था कि "हमें ठीक-ठीक पता है कि तथाकथित सुप्रीम लीडर कहा छिपा हुआ है। वह एक आसान टारगेट है लेकिन अभी वह सेफ है। हम उसे अभी नहीं मारने जा रहे हैं, कम से कम अभी तो नहीं मार रहे हैं।

अली खामेनेई बोला- युद्ध अब शुरू हुआ है

ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने एक्स पर ही अमेरिका और इजरायल को करारा जवाब दिया है और टॉप जनरलों और वैज्ञानिकों की मौत के बावजूद जंग में टिके रहने की मंशा जताई है। अली खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि "The battle begins." यानी कि युद्ध अब शुरू हुआ है। खामेनेई ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "हमें आतंकवादी ज़ायोनी शासन को कड़ा जवाब देना चाहिए। हम यहूदियों पर कोई रहम नहीं दिखाएंगे।"

"ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा"

खामेनेई ने कहा कि देश कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "किसी भी तरह के अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप का निस्संदेह अपूरणीय क्षति के साथ सामना किया जाएगा। समझदार लोग जो ईरान, उसके लोगों और उसके इतिहास को जानते हैं, वे कभी भी इस राष्ट्र से धमकियों की भाषा में बात नहीं करते हैं, क्योंकि ईरानी वे लोग नहीं हैं जो आत्मसमर्पण करते हैं।"

"ईरान ऐसी धमकियों से नहीं डरता"

खामेनेई ने आगे कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति हमें धमकी देते हैं। अपनी बेतुकी बयानबाजी के साथ, वह मांग करते हैं कि ईरानी लोग उनके सामने आत्मसमर्पण कर दें। उन्हें उन लोगों को धमकी देनी चाहिए जो धमकी से डरते हैं। ईरानी राष्ट्र ऐसी धमकियों से नहीं डरता।"

ट्रम्‍प बोले- किसी को नहीं पता कि मैं क्या करने वाला हूं

वहीं बुधवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने अमेरिका, ईरान के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई में शामिल होने की बात कही। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "मैं ऐसा कर सकता हूँ, मैं नहीं भी कर सकता हूँ। मेरा मतलब है, किसी को नहीं पता कि मैं क्या करने वाला हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+