ईरान ने जारी की सख्त चेतावनी, कहा-एडवाइजरी नहीं मानी तो मरेंगे लाखों लोग
तेहरान। दुनियाभर में कहर बरपा रहा कोराना वायरस से चीन और इटली के बाद सबसे अधिक मौतें ईरान में हुई हैं। ईरान में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस के देखते हुए अब बेहद ही सख्त चेतावनी जारी की है। सरकारी टेलीविजन पर जारी की चेतावनी में कहा गया है कि, देश में अगर लोग यात्रा करते रहे और स्वास्थ्य परामर्श की अनदेखी करते रहे, तो लाखों लोगों के मरने की आशंका है। ईरान में कोरोना से अबतक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकारी टेलीविजन की पत्रकार और डॉक्टर डॉ अफुर्ज इस्लेमी ने कहा कि अगर लोग अभी से सहयोग करना शुरू कर देंगे, तो ईरान में संक्रमण खत्म होने से पहले 120,000 संक्रमित और 12,000 मौतें होंगी। अगर वे मध्यम सहयोग देते हैं, तो 300,000 मामले और 110,000 मौतें होंगी। यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब कट्टरपंथी शियाओं ने वायरस के कारण बंद की गई दो प्रमुख मस्जिदों को कल रात फिर खोलने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि, लेकिन अगर लोग निर्देशों का पालन करने में विफल रहते हैं, तो यह ईरान के पहले से ही दवाब में चल रही चिकित्सा प्रणाली ध्वस्त हो सकती है। यदि चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त नहीं रहीं तो 40 लाख लोग इसकी जद में आएंगे और 35 लाख लोग मर जाएंगे। हालांकि इस्लेमी ने अध्ययन में इस्तेमाल किए गए मेट्रिक्स के बारे में विस्तार से नहीं बताया है, लेकिन ईरान के नियंत्रित राज्य टीवी पर इसकी रिपोर्टिंग बड़े संकट की ओर इशारा कर रही है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह खमेनेई ने देश में अनावश्यक धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। ईरान में अट्ठारह हजार से अधिक मामलों में से प्रत्येक दस में से नौ में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ईरानी अधिकारियों ने देश में कोरोवायरस के बढ़ते मामलों और मौतों के कारण धार्मिक शहरों मशहद, कोम और शाहर-ए-रे में शिया धर्मस्थलों के दरवाजे बंद कर दिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, धार्मिक स्थलों को कम से कम 25 मार्च तक बंद रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications