भीषण गर्मी से जूझ रहा ईरान, 50° सेल्सियस के पार हुआ तापमान, पहली बार सरकार ने लगाया लॉकडाउन

दुनिया के हर देश की तरह ईरान पर भी ग्लोबल वॉर्मिंग का जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। देश के कई हिस्से में तापमान 50 डिग्री को छूने को है। भीषण गर्मी की वजह से सरकार ने पूरे देश में 2 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया है।

ईरानी राज्य मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने स्कूल, कॉलेज, बैंक और सभी कार्यालय 2 दिन तक बंद रखने का आदेश दिया है। डॉक्टरों ने बुजुर्ग, बच्चों और बीमार लोगों को बचने और घर में रहने की सलाह दी है।

Iran shuts down for two days

सरकारी प्रवक्ता अली बहादुरी-जहरोमी के हवाले से राज्य मीडिया ने कहा कि बुधवार और गुरुवार को छुट्टियां होंगी, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पताल हाई अलर्ट पर रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिणी ईरान के कई शहर पहले ही असाधारण गर्मी से पीड़ित हैं।

ईरान में तेज गर्मी पड़ना कोई हैरानी की बात नहीं है मगर ये पहली बार है जब सरकार को गर्मी की वजह से 2 दिनों के लॉकडाउन का आदेश देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पिछले साल, पड़ोसी देश इराक ने 125-डिग्री फॉरेनहाइट तापमान होने के बाद सार्वजनिक छुट्टियां बढ़ा दी थीं।

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी ईरान के देहलोरन शहर में सबसे अधिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह दक्षिणी शहर अहवाज में तापमान 123° फ़ारेनहाइट (51° सेल्सियस) से अधिक हो गया था।

यह दो दिवसीय लॉकडाउन ऐसे वक्त में हुआ है जब दुनिया भर में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, वहीं, जुलाई इतिहास का सबसे गर्म महीना होने की ओर अग्रसर है। ईरान के लिए पानी की कमी एक बड़ा मुद्दा है, जो दो साल से अधिक समय से व्यापक सूखे की चपेट में है।

ईरान के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि इस साल बिजली की मांग रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि लोगों ने AC का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। कई शहरों में भयंकर कटौती हो रही है और देश में बिजली का संकट गहरा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में अधिक तापमान और धूल भरी आंधी की वजह से करीब 1,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

हाल के सप्ताहों में हीटवेव ने दुनिया के बड़े हिस्से को प्रभावित किया है। वैज्ञानिकों ने इन्हें मानव-प्रेरित जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+