ईरान ने पाकिस्तान पर दागी ड्रोन मिसाइलें, जैश अल-अदल के ठिकाने नेस्तनाबूद

पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों को ईरान ने निशाना बनाया। यह एक एयर स्ट्राइक थी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) द्वारा इराक और सीरिया में मिसाइलों से हमले के एक दिन बाद यह कार्रवाई की गई है।

ईरानी राज्य मीडिया ने बताया कि मंगलवार को पाकिस्तान में बलूची समूह जैश अल अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया। इस समूह ने पहले भी पाकिस्तान के साथ सीमा क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं। इन ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया। ईरान ने चटाई धूल...

Iran fired missiles

दरअसल, पाकिस्तान की सीमा के पास ईरान के सुरक्षाबलों पर आतंकवादी समूह जैश अल अदल ने हमले किए थे। जिसके जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) द्वारा एयर स्ट्राइक की गई है। खास बात यह है कि यह हमला इजरायल और हमास के बीच जारी संषर्घ के तनाव के बीच किया गया है।

कौन है जैश अल अदल सुन्नी आतंकवादी समूह का लीडर?
जैश अल-अदल 2012 में स्थापित एक सुन्नी आतंकवादी समूह है। यह बड़े पैमाने पर पाकिस्तान में रहते हुए सीमा पार आतंकवाद को संचालित करता है। इस समूह का मकसद सिर्फ सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत को स्वतंत्रता कराना है। इस समूह का सरगना सलाउद्दीन फारूकी है। इसके भाई अमीर नरौई को अफगानिस्तान में तालिबान ने मौत के घाट उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+