ईरान ने कहा अमेरिकी सेना आतंकी संगठन, ट्रंप सूट-बूट पहनने वाले आतंकवादी
तेहरान। अमेरिकी एयर स्ट्राइक में अपने कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान खासा भड़का हुआ है। ईरान ने अमेरिकी सेनाओं को आतंकी घोषित कर दिया है। पिछले दिनों इराक के बगदाद स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई एयर स्ट्राइक में अमेरिका ने सुलेमानी को मार दिया था। सुलेमानी, ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर थे और देश के नंबर दो ताकतवर शख्सियत थे। अमेरिकी एयर स्ट्राइक में कुछ और लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में नया माहौल बन गया है। इस पूरे प्रकरण के बाद अमेरिका के कुछ और देशों से रिश्तों में भी कुछ तल्खी आ गई है।

सेनाओं से कहा ईराक से निकल जाएं
ईरान ने कहा है कि वह इसका बदला अमेरिका से जरूर लेकर रहेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान की तरफ से हमला होने की सूरत में बदले की बात कही है। एक ईरानी मंत्री ने तो ट्रंप को 'सूट बूट वाला आतंकी' तक करार दे दिया है। जिस जगह पर अमेरिका ने हमला किया था, वहां से ईराक संसद ने अमेरिका और दूसरे देशों की सेनाओं को चले जाने को कह दिया है। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों से कहा है कि जितनी जल्दी हो सके, वह इराक छोड़कर निकल जाएं। ईरान ने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिर पर 80 मिलियन डॉलर यानी 560 करोड़ रुपए के ईनाम का ऐलान कर दिया है।

ट्रंप के सिर पर 80 मिलियन डॉलर का ईनाम
ईरान ने सरकारी टीवी की ओर से बताया गया है कि अपने कमांडर की मौत से गुस्साए ईरान ने व्हाइट हाउस पर हमला करने की धमकी दी है। साथ ही ट्रंप के सिर पर 80 मिलियन डॉलर के ईनाम किया है। जनरल कासिम बगदाद पहुंचे थे और तभी अमेरिकी एयर स्ट्राइक में उनकी मौत हो गई। सुलेमानी के अंतिम संस्कार को नेशनल टीवी पर लाइव किया गया था। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया है कि देश में हर एक ईरानी के लिए एक डॉलर हैं और जो भी अमेरिकी राष्ट्रपति को मारकर उनका सिर लाएगा, उसे कैश में 80 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे।

सुलेमानी की मौत का बदला लेकर रहेंगे
सोमवार को उनके अंतिम संस्कार में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयतोल्ला खेमनेई पहुंचे थे। खेमनेई उनके ताबूत को देख कर रो रहे थे और बाकी ऑफिशियल्स की आंखों में भी आंसू थे। कासिम सुलेमानी की मौत के बाद उनका पद संभालने वाले जनरल इस्माइल घनी ने भी अमेरिका को बदला लेने की धमकी दी थी। जनरल घनी ने कहा था, 'इस क्षेत्र को जल्द ही अमेरिका से निजात दिलाएंगे। अल्लाह ने वादा किया है कि सुलेमानी की मौत का बदला लिया जाएगा।'

अमेरिका ने भेजे 3000 सैनिक
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि ईरानी मेजर जनरल सुलेमानी की हत्या करके अमेरिका ने बड़ी भूल कर दी है और अमेरिका केवल आज ही नहीं बल्कि आने वाले कई सालों में भी इसके अंजाम भुगतेगा। ताजा हालातों के बाद अमेरिका की तरफ से मिडिल ईस्ट में तैनाती के लिए 3000 अतिरिक्त सैनिक भेजे गए हैं।
-
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications