इजराइल पर ईरान ने शुरू किए भीषण हमले, 150 मिसाइलें दागी, पूरे देश में बज रहे हैं सायरन, आर-पार की जंग?
Iran has launched a missile attack against Israel, firing 100 missiles and triggering national alerts. Residents have been instructed to seek shelter following US warnings of potential escalation.
Iran Attacked on Israel: ईरान ने इजराइल पर 150 मिसाइलें दागकर भीषण हमला किया है और इजराइली सेना ने कहा है, कि ईरान ने इजराइल को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी हैं। पूरे देश में हवाई हमले के बाद सायरन बज रहे हैं, और निवासियों को बम आश्रयों के करीब रहने का आदेश दिया गया है।
इजराइली सेना ने एक बयान में कहा है, कि "कुछ समय पहले, ईरान से इजराइल राज्य की ओर मिसाइलें दागी गईं।" इसने कहा कि यरुशलम सहित पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए हैं।

इजराइलियों के मोबाइल फोन पर सुरक्षित स्थान पर रहने के आदेश भेजे गए हैं और राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसकी घोषणा की गई है। टीवी स्टेशनों ने यरुशलम के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मध्य इजरायल में भी सायरन बजने की सूचना दी है।
लेबनान से रॉकेट और मिसाइल हमलों के एक दिन बाद अलर्ट जारी किया गया है, और जैसा कि इजराइल ने कहा है, कि उसने दक्षिणी लेबनान में सीमित जमीनी अभियान शुरू कर दिया है।
ईरान का ये हमला, अमेरिका की तरफ से चेतावनी दिए जाने के फौरन बाद किया गया है। अमेरिका ने कहा था, कि ईरान, इजराइल पर "शीघ्र ही" बैलिस्टिक मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है, और धमकी दी है, कि अगर ऐसा हुआ तो इस्लामिक गणराज्य को "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे।
AFP ने व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा, कि "संयुक्त राज्य अमेरिका को संकेत मिले हैं कि ईरान इजराइल के खिलाफ़ बैलिस्टिक मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है।"
अमेरिका ने कहा था, कि "हम इस हमले के खिलाफ इजराइल की रक्षा के लिए रक्षात्मक तैयारियों का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहे हैं।"
अप्रैल में ईरान की तरफ से संयुक्त मिसाइल और ड्रोन हमले के खिलाफ इजराइल की रक्षा करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी सहयोगियों ने कदम उठाया था, जिसे तेहरान ने दमिश्क में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर इजरायली हमले के प्रतिशोध में किया था। अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "इजराइल के खिलाफ ईरान का सीधा सैन्य हमला ईरान के लिए गंभीर परिणाम लाएगा।"
इससे पहले, सेना ने घोषणा की थी कि ईरान से किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के व्यापक होने की उम्मीद है और हमले की स्थिति में लोगों को सुरक्षित कमरों में शरण लेने के लिए कहा। ईरान ने लेबनान में अपने हिज्बुल्लाह सहयोगियों के शीर्ष नेतृत्व को मारने वाले हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई थी।












Click it and Unblock the Notifications