Instagram पर मॉडलिंग पड़ी भारी, स्टिंग के बाद गिरफ्तार हुईं ये सेलेब्स
तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान में 8 सेलिब्रेटिज़ को गिरफ्तार किया गया है। उनपर इंस्टाग्राम पर मॉडलिंग कर इस्लाम विरोधी संस्कृति फैलाने का आरोप है। इस मामले में 21 अन्य लोगों पर क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। इन सेलिब्रेटिज़ की गिरफ्तारी लगभग 2 साल तक स्टिंग करने के बाद की गई है। आपको बताते चलें कि ईरान में फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब पर बैन है। ग्लैमर वर्ल्ड का काला सच, मॉडल से गैंगरेप, सिगरेट से दागा प्राइवेट पार्ट

ईरान में मॉडलिंग को गैर इस्लामिक माना जाता है। जानकारी के मुताबिक जो स्टिंग चलाया गया था उसका नाम स्पाइडर 2 था। यह स्टिंग उन लोगों के खिलाफ था जो लोग चोरी छिपे इंस्टाग्राम या फिर दूसरी वेबसाइट पर अपनी फोटो पोस्ट करते हैं या फिर इसके लिए मॉडलिंग (ऑनलाइन मॉडलिंग) करते हैं। बता दें कि 1979 में ईरान में हुए इस्लामिक रेवोल्यूशन के बाद से महिलाओं का हिजाब पहनना अनिवार्य है। देखें तस्वीरें: इन फोटो में छुपी हैं न्यूड मॉडल्स मगर मुश्किल हैं ढूंढना
तेहरान साइबर क्राइम कोर्ट के प्रमुख जावेद बाबेई के मुताबिक, "ये अनैतिक और इस्लाम विरोधी संस्कृति फैला रहे थे। इनमें से कुछ के खिलाफ करप्शन और प्रॉस्टिट्यूशन फैलाने के आरोप भी हैं। वहीं जिन मॉडल्स को गिरफ्तार किया गया है उनका नाम मलिका जमानी, नीलोफर बेहबूदी, डोन्या मोगादम, डाना निक, शबनम मौलवी, एल्नाज गुलरुख और हामिद फदेई है।












Click it and Unblock the Notifications