ईरान ने माना, उसकी गलती से क्रैश हो गया था यूक्रेन का पैसेंजर जेट, दुर्घटना में हुई 176 लोगों की मौत
तेहरान। ईरान ने मान लिया है कि उसने 'अनजाने' में यूक्रेन के पैसेंजर जेट को निशाना मंगलवार को निशाना बना दिया था। ईरान की मिलिट्री की तरफ से यह बयान जारी किया गया है। बयान में 'मानवीय गलती' को क्रैश के लिए जिम्मेदार बताया गया था। ईरान ने कहा है कि जो कोई भी इसके पीछे जिम्मेदार होगा, उसे जरूर सजा दी जाएगी। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ही बुधवार को यूक्रेन के एक प्लेन क्रैश ने सबके होश उड़ा दिए। यह पैसेंजर प्लेन तेहरान स्थित इमाम खोमनेई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया था।यूक्रेन के प्लेन क्रैश में सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति रूहानी बोले जारी रहेगी जांच
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, 'देश की सेनाओं की तरफ से हुई आंतरिक जांच में निष्कर्ष निकला है कि जेट गलती से एक मिसाइल का निशाना बन गया। यह एक मानवीय भूल थी जिसकी वजह से यह भयानक क्रैश हुआ और 176 लोगों की मौत हो गई। जांच जारी है और इस बड़ी घटना के हर पहलु को देखा जाएगा।' रूहानी ने क्रैश को एक ऐसी गलती करार दिया है जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारीफ ने कहा कि यह गलती अमेरिकी दुस्साहस का नतीजा है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं।

टेक ऑफ करते ही क्रैश हुआ जेट
यह जेट यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का बोइंग 737-800 था। इसने ईरान की राजधानी तेहरान से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए टेकऑफ किया था। जेट पर 167 यात्री और नौ क्रू मेंबर्स थे। जो यात्री प्लेन पर सवार थे उसमें 82 ईरानी और 63 नागरिक कनाडा के थे। जबकि 11 नागरिक यूक्रेन के थे। यूक्रेन अथॉरिटीज ने इस बात की आशंका पहले ही जता दी थी कि प्लेन किसी मिसाइल हमले का शिकार हो गया है। जिस समय यह हादसा हुआ, उससे कुछ घंटे पहले ही ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से हमले किए थे।

24000 फीट की ऊंचाई पर निशाना बना जेट
फ्लाइट रडार 24 साइट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोइंग 737-800 को टेक ऑफ करने के बाद रडार पर करीब 24000 मीटर की ऊंचाई पर आखिरी बार देखा गया था। वेबसाइट के मुताबिक ईरान ने जब पड़ोसी इराक में स्थित अमेरिकी दूतावास पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया, उसके कुछ ही घंटे बाद इस जेट ने टेक ऑफ किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में आधिकारिक पुष्टि की। वह पहले ऐसे अमेरिकी अधिकारी हैं जिन्होंने इस पर कोई टिप्पणी की है। न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे एक मिसाइल एक जेट को निशाना बनाती है। मिसाइल उस समय जेट से टकराई थी जब वह तेहरान के एयरपोर्ट के करीब स्थित शहर परांद के करीब थी।

एयरपोर्ट की तरफ मुड़ते ही प्लेन में ब्लास्ट
जिस समय मिसाइल टकराई, उस समय जेट में ब्लास्ट नहीं हुआ था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक जेट उड़ता रहा और एयरपोर्ट की तरफ मुड़ गया। एयरपोर्ट की तरफ मुड़ने के बाद प्लेन ने सिग्नल भेजने बंद कर दिए थे। जेट एयरपोर्ट के रास्ते पर ही था जब इसमें आग लग गई और यह ब्लास्ट हो गई। यूक्रेन की इंटेलीजेंस एजेंसी जिसे एसबीयू के नाम से भी जानते हैं, उसने कहा था कि प्लेन क्रैश की वजह कोई आतंकी हमला या फिर मिसाइल अटैक ही है और इसके अलावा उसे इस दुर्घटना में कोई और वजह नजर नहीं आती है।












Click it and Unblock the Notifications