चीन पहुंचने के बाद इंटरपोल के अध्यक्ष हुए लापता
पेरिस। फ्रांस के एक न्यायिक अधिकारी ने दावा किया है कि चीन में इंटरपोल के अध्यक्ष लापता हो गए हैं। न्यायिक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को उन्हें इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई की पत्नी ने यह बात बताई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में इंटरपोल के अध्यक्ष फ्रांस से चीन के लिए निकले थे। उनकी पत्नी के अनुसार जब से मेंग चीन पहुंचे हैं, तब से उनकी कोई खबर नहीं है।

मेंग की पत्नी ने कहा कि चीन से उन्हें अब तक वापस आ जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक उनकी कोई खबर नहीं है। उनके अनुसार, मेंग के चीन पहुंचने के बाद ही उनका संपर्क टूट गया।
मेंग होंगवेई नवंबर 2016 में इंटरपोल के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे, जिनका कार्यकाल 2020 में खत्म होना है। इससे पहले वह चीन में सार्वजनिक सुरक्षा के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय नशीले पदार्थ नियंत्रण आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं, चीन में नेशनल काउंटर-टेररिज्म के लिए डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं।
64 वर्षीय मेंग चीन के रहने वाले हैं, जो पेकिंग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। मेंग ने 1972 में राजनीति में प्रवेश किया था।












Click it and Unblock the Notifications