काली लड़की ने उतारा टॉप तो दिखी बिल्कुल गोरी, एड पर थू-थू के बाद Dove ने हटाया
टॉयलेटरीज की इंटरनेशनल कंपनी डव एक एड के कारण निशाने पर आ गई है। कंपनी ने अपने लोशन के लिए एक एड बनाया था जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया।
नई दिल्ली। टॉयलेटरीज की इंटरनेशनल कंपनी डव एक एड के कारण निशाने पर आ गई है। कंपनी ने अपने लोशन के लिए एक एड बनाया था जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया और लोगों ने ट्विटर पर कंपनी को खरी-खोटी सुनाई है। हालांकि डव ने अब माफी मांगते हुए इस एड को हटा लिया है लेकिन लोगों में इसे लेकर अभी भी गुस्सा है।

कंपनी ने हाल ही में फेसबुक पर एक तीन सेकेंड का जिफ डाला था। इस जिफ में एक सांवली लड़की अपना टॉप उतारती है और फिर तुरंत एक गोरे लड़की दिखाई देने लगती है। इस एड का मकसद ये दिखाना था कि कैसे डव का लोशन इस्तेमाल कर के गोरा रंग पाया जा सकता है।
डव के इस एड के फेसबुक पर जाने के बाद से ही ये लोगों के निशाने पर है। डव ने इस एड को सभी सोशल मीडिया अकाउंट से हटा लिया है और अपनी गलती के लिए लोगों से माफी भी मांगी है। डव ने कहा कि उनका इरादा किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।
डव के माफी मांगने के बावजूद लोगों ने उसे माफ नहीं किया है। लोगों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब डव ने इस तरह की हरकत की हो। इससे पहले भी डव कई बार ऐसे एड बना चुका है जिससे नस्लवाद को बढ़ावा मिलता है। नीचे देखिए क्या कहा लोगों ने...












Click it and Unblock the Notifications