इंडोनेशिया में ‘खूनी बारिश’ से पसरा खौफ, डरे लोग पूछ रहे क्या ये दुनिया के अंत की है शुरूआत?

इंडोनेशिया के एक गांव की खूनी रंग की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

जकार्ता: इंडोनेशिया के एक गांव की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उन तस्वीरों ने लोगों को डरा कर रख दिया है। इन तस्वीरों में गांव की गलियों में 'खून की नदियां' बहती दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि खून की बारिश ने गलियों को भर दिया है। इन तस्वीरों के आने के बाद हर किसी के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर इन तस्वीरों का सच क्या है? क्या सच में खून की बारिश हुई है? कुछ लोग तो ये भी पूछने लगे हैं कि क्या ये दुनिया के अंत की शुरूआत की तस्वीरें हैं?

RED WATER

क्या है 'खूनी बारिश' का सच?

इन तस्वीरों के आते ही सोशल मीडिया पर लोग काफी सवाल पूछने लगे। वैसे भी कोरोना वायरस की वजह से लोगों ने लॉकडाइन के दौरान जो तस्वीरे देखी हैं, उसे देखते हुए अब लोग किसी भी हैरत से इनकार करने की स्थिति में नहीं हैं। लिहाजा, इन तस्वीरों को देखते ही लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि क्या ये तस्वीरें दुनिया के अंत की तरफ इशारा कर रही हैं।

ट्विटर पर हजारों लोग इंडोनेशिया के सेंन्ट्रल जावा के पेकलोंगन शहर की तस्वीरों को शेयर कर तमाम तरह के सवाल पूछने लगे। कई लोगों ने कहा कि ऐसा लगता है कि गांव की गलियों में खून पसरा हुआ है। हालांकि कुछ ही देर में खुलासा हो गया कि ये गांव में ना ही लाल बारिश हुई है और ना ही सड़कों पर खून पसरा हुआ है। दरअसल इंडोनेशिया के पेरलोंगन शहर में इंडोनेशिया डाइंग तकनीक में इस्तेमाल होने वाली बाटीक का उत्पादन किया जाता है। और ऐसे ही डाईंग फैक्ट्री से लाल रंग का पानी निकलकर सड़कों पर आ गया था। अधिकारियों का कहना है कि बारिश की पानी के साथ मिलकर ये लाल रंग खून सरीखा दिखने लगा।

RED WATER

पिछले साल हरा हो गया था गांव

इंडोनेशिया के पेरलोंगन शहर के लिए इस तरह की तस्वीरें कोई नई नहीं है। यहां के नदियों के अलग अलग रंग में रंगने की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। एक ट्विटर यूजर एरिया जूलिड ने ट्विटर पर लिखा है कि वे इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और इससे पहले इस क्षेत्र की गलियों में गुलाबी रंग का पानी फैल गया था।

पेंकलोंगान क्षेत्र में कपड़ों की रंगाई और प्रिंटिंग का काम किया जाता है। पेंकलोंगान के आपदा राहत विभाग के प्रमुख डिमास अरगा युधा ने कहा कि ये तस्वीरें वास्तविक हैं, लेकिन लाल रंग का पानी खूनी नहीं है बल्कि बैटिक डाई की वजह से ऐसा दिख रहा है। बारिश के पानी के साथ मिलने के बाद ये लाल रंग का पानी फिर से गायब हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शहर के लिए पानी का रंग लाल होना कोई नई बात नहीं है। पिछले महीने शहर के उत्तरी हिस्से में चमकीले हरे रंग की पानी देखी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+