प्रेग्नेंट पड़ोसन बार-बार पूछती थी शादी कब कर रहे हो, युवक ने किया ऐसा हश्र
नई दिल्ली। शादी कब रहे हो? शादी कब कर रहे हो? ये एक ऐसा सवाल है जिसका सामना खासकर भारत में तो हर किसी को कभी न कभी किया ही होगा। लेकिन इंडोनेशिया में इस सवाल के बाद उपजे गुस्से ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी। उसने उस शख्स से बार-बार यही सवाल पूछती थी। DeccanChronicle में छपी एक खबर के मुताबिक 28 साल के फैज नुर्दीन ने अपने प्रेग्नेंट पड़ोसी की हत्या कर दी है।

महिला ने कई बार फैज से पूछा था कि तुम कब शादी कर रहे हो। इंडोनेशिया के एक स्थानीय अखबार के मुताबिक घटना कैंपुंग पसीर जोंग नाम के इलाके में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला कहती थी- सभी लोग शादी कर चुके हैं। जल्दी से शादी कर लो। तुम क्यों शादी नहीं कर रहे हो?
एक दिन इस सवाल के पूछने के कुछ देर बाद फैज 32 साल की महिला ऐस्याह के घर पहुंच गया। गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आरोपी शख्स ने घर से पैसे और पीड़ित का स्मार्टफोन भी चुराया। फैज ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में पुलिस ने गोली मार दी।












Click it and Unblock the Notifications