इंडोनेशिया का यात्री विमान लापता, 54 यात्रियों का कोई अता-पता नहीं
जकार्ता। इंडोनेशिया का त्रिगना एयरवेज का घरेलू विमान लापता हो गया है। विमान में 44 यात्रियों सहित, 5 क्रू मेंबर, पांच बच्चे और नवजात सफर कर रहे थे।

विमान में सवार 54 लोगों के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पायी है। पपुआ के जंगली क्षेत्र में विमान का संपर्क नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी (बसारनस) से टूट गया है। जिसके बाद विमान से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।
वहीं बसारनास ने कहा है कि हम विमान के क्रैश होने की अभी पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हम अभी सिर्फ यही कह सकते हैं कि विमान से हमारा संपर्क टूट गया है।
बसारनास के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के अनुसार लापता विमान एटीआर 42-300 त्रिगना एयर सर्विस का है, जिसका निर्माण फ्रांस और इटली में हुआ है। यह विमान सेंतनी एयरपोर्ट से पपुआ की राजधानी जयपुरा जा रहा था ।












Click it and Unblock the Notifications