लगातार तीस घंटे किया काम और हो गयी मौत

Indonesian Copywriter dies after working 30 Hours
जर्काता। एक इंडोनेशियन कंपनी वाई एंड आर में काम करने वाली कापीराइटर मीता दूरान की लगातार 30 घंटे काम करने के कारण मौत हो गयी। सोशल मीडिया पर दिये गये एक संदेश में उसके पिता को टैग करते हुए एक सहयोगी कर्मचारी ने लिखा है कि उसने तीन दिनों तक लगातार काम करने के बाद कोमा में दम तोड़ दिया।

मीता की मौत के बाद उसके एक साथी कर्मचारी का कहना है कि हर इंसान को अपनी कार्य करने की क्षमता को पहचानना चाहिए और खुद के साथ इतना निर्दयी नहीं होना चाहिए।

दूरान ने अपने काम के घंटों के बारे मे ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा था कि वह तीन दिनों से बीमार होने पर भी आफिस आयी और 12 घंटे काम किया। उसने अपनी एक और पोस्‍ट में लिखा था कि मैं पिछले शनिवार से नहीं सोई और अभी मुझे 30 कापी लिखनी है। मीता की मृत्‍यु के बाद कंपनी ने एक दिन के लिए आफिस बंद कर दिया है।

कंपनी ने जारी किये गये अपने स्‍टेटमेंट में कहा है कि हम अपने एक काबिल कर्मचारी की मौत से बेहद दुखी हैं, उसकी मुस्‍कान हमेंशा ही हमें याद रहेगी। आज हम सभी उसके घर जाएंगे और इस दुख की घड़ी में उसके परिवार में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+