एयरएशिया हादसा : जावा सागर में मिले 40 यात्रियों के शव, मोदी ने जताया दुख

जकार्ता। रविवार से लापता हुए एयर एशिया का विमान को सर्च टीम ने मंगलवार को खोज निकाला है। एयर एशिया का यह विमान जावा सागर में गिर गया था जहां से सर्च टीम को विमान का मलबा और 40 शव मिले हैं। इंडोनेशिया ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि जावा सागर में मिला मलबा लापता एयरएशिया विमान का ही है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने मीडिया से कहा कि उन्होंने खोजी दलों को यात्रियों और चालक दल को ढूंढने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

Indonesia finds debris, over 40 bodies in AirAsia search

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इंडोनेशिया की राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख बामबैंग सुलिस्तयो ने कहा, "हमें 95 फीसदी भरोसा है कि पाया गया मलबा इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से उड़ान भरने वाले लापता एयरएशिया विमान का ही है।" एयरबस ए320-200 में 162 यात्री सवार थे।

इंडोनेशिया वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी दवी पुत्रांतो ने कहा कि बोर्नियो द्वीप के मध्य कालीमंतन प्रांत के पंगकलन बन से 190 किलोमीटर दूर ये मलबे पाए गए हैं।
तलाशी अभियान में शामिल एक पायलट ने कहा कि उसने उसी इलाके में शवों तथा मलबों को देखा है।

इस दुखद घटना पर भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी ट्विट करके अपना दुख प्रकट किया है और इस हादसे के शिकार लोगों के घरवालों और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

एयरएशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टोनी फर्नाडीज ने भी हादसे के शिकार लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, "एयरएशिया की तरफ से मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं कितना दुखी हूं, इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"

जावा सागर में मिले 40 यात्रियों के शव

गौरतलब है कि इंडोनेशिया के सुराबाया शहर से सिंगापुर जा रहे एयर एशिया के विमान का रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया था। इस विमान ने 162 लोग सवार थे और तब से ही इस विमान को खोजा जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+