शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी के चलते कराची में लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान
कराची: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची में लैंड करा दिया गया। दरअसल, इस फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई। आनन-फानन में फ्लाइट को कराची लैंड कराया गया, लेकिन इलाज के वक्त उस यात्री की मौत हो गई।

Recommended Video
यात्री को आया था कार्डिएक अरेस्ट
इंडिगो एयरलाइन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, मंगलवार सुबह शारजाह से लखनऊ आ रही फ्लाइट संख्या 6E1412 में सवार एक यात्री को कार्डिएक अरेस्ट हुआ। यात्री की तबियत बहुत ज्यादा खराब होने लगी। इसके बाद फ्लाइट को जब तक कराची में लैंड कराया गया तब तक उस शख्स की मौत हो गई थी।
एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने किया मृत घोषित
इंडिगो की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "शारजाह से लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E1412 को मेडिकल इमरजेंसी के कारण कराची डायवर्ट कर दिया गया। दुर्भाग्य से, यात्री को बचाया नहीं जा सका और एयरपोर्ट मेडिकल टीम के आने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमें गहरा दुख हुआ है। खबर के साथ और हमारी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं उनके परिवार के साथ हैं। "
मृतक की हुई पहचान
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को सुबह 4 बजे के करीब इंडिगो की ये फ्लाइट पाकिस्तानी एयरस्पेस में थी। तभी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने कराची एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा और पूरा मामला बताया। इसके बाद विमान को कराची एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। ये लैंडिंग सुबह 5:30 बजे के करीब हुई। जानकारी के मुताबिक, जिस यात्री की मौत हुई है, उसकी पहचान 67 साल के हबीबुर रहमान के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली आ रहे IndiGo विमान से टकराई चिड़िया, वापस मुंबई में हुई सुरक्षित लैडिंग
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications