दिल्ली आ रहे IndiGo विमान से टकराई चिड़िया, वापस मुंबई में हुई सुरक्षित लैडिंग
नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जहां इंडिगो के विमान से अचानक चिड़िया टकरा गई। इसके बाद तुरंत उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं यात्रियों के लिए इंडियो प्रबंधन ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर दी है।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 रविवार को मुंबई से दिल्ली आ रही थी। इसी दौरान उससे चिड़िया टकरा गई। जिसके बाद तुरंत उसे मुंबई वापस बुला लिया गया। इस हादसे में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इंडिगो अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने तुरंत यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। हालांकि अब फ्लाइट दिल्ली थोड़ी देरी से पहुंचेगी।
हाल में हुई थी ऐसी घटना
इस महीने की शुरूआत में 4 सितंबर को रांची से इंडिगो के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, वैसे ही उससे चिड़िया टकरा गई। जिसके चलते तुरंत उसकी रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवानी पड़ी। उस दौरान जांच में पता चला था कि चिड़िया के टकराने से इंजन के तीन ब्लेड टूट गए थे। अगर सही वक्त पर लैडिंग नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उस दौरान भी सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे। आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी, DGCA ने पक्षियों से बचाव के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, लेकिन ऐसे हादसे देश में होते ही रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications