टाटा डील ने एविएशन सेक्टर में मचाई खलबली, अब इंडिगो भी एयरबस-बोईंग के साथ करेगी एयरक्राफ्ट्स की मेगाडील

Air India vs Indigo: इंडिगो मौजूद समय में देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस है, लेकिन आने वाले दिनों में उसे टाटा ग्रुप के एयर इंडिया से उसके वर्चस्व को जबरदस्त चुनौती मिलने वाली है।

Air India vs Indigo

Image: Oneindia

एयर इंडिया ने हाल ही में विमान बनाने वाली कंपनियों को 840 विमानों का ऑर्डर दिया है। इसे एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर बताया जा रहा है। एयर इंडिया का दावा है कि जल्दी ही दुनिया के हर शहर के लिए भारत से नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स शुरू की जाएगी। एयर इंडिया के इस कदम से एविएशन सेक्टर में खलबली मच गई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एयर इंडिया की इस चुनौती को गंभीरता से लिया है। एयर इंडिया के बाद भारत की सबसे बड़ी घरेलू बजट एयरलाइंस इंडिगो भी नए विमानों के खरीद के लिए आर्डर देने की तैयारी में है।

जून में हो सकती है डील

जून में हो सकती है डील

इंडिगो विमानों के इस डील के लिए यूरोप की दिग्गज मैन्युफैक्चरिंग कंपनी एयरबस के साथ बातचीत कर रही है। ये खुलासा भारत में जी-20 के बैठक में हिस्सा लेने आए फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ली मायर ने किया है। फ्रांस की पब्लिकेशन ग्रुप Les Echos के मुताबिक दोनों कंपनियों की ये डील फ्रांस के ली बॉरगेट में होने वाले फ्रेंच एयर शो में होगी। इस डील को लेकर एयरबस के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को कहा कि कंपनी लगातार एयरलाइंस के साथ बातचीत करती रहती है। लेकिन वह ऐसी किसी भी डील को लेकर टिप्पणी नहीं कर सकते जो हो भी सकती है और नहीं भी।

घरेलू बाजार में इंडिगो का दबदबा

घरेलू बाजार में इंडिगो का दबदबा

आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन ने यूरोप में अपना विस्तार करने के लिए तुर्की एयरलाइन के साथ साझेदारी की है और अपनी विस्तार योजना के हिस्से के रूप में 500 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है। गौरतलब है कि घरेलू मार्केट में इंडिगो का दबदबा है जिसे टाटा तोड़ना चाहती है। घरेलू मार्केट में इंडिगो की हिस्सेदारी 56.1 फीसदी है जबकि टाटा ग्रुप की तीन एयरलाइंस की कुल हिस्सेदारी 24.1 फीसदी है। बाकी बची 19.8 फीसदी हिस्सेदारी दूसरी एयरलाइंस के पास है।

एयलाइन कंपनियों का विलय करेगी टाटा

एयलाइन कंपनियों का विलय करेगी टाटा

आपको बता दें टाटा, एयर इंडिया विस्तारा, एयरएशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का आपस में विलय कर बड़ी एयरलाइंस कंपनी तैयार करने जा रही है। बीते हफ्ते ही टाटा समूह ने 470 नए विमानों का आर्डर बोइंग और एयरबस को दिया है। टाटा के पास इसके अतिरिक्त 370 और एयरक्राफ्ट के आर्डर करने का ऑप्शन उपलब्ध है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विमानों का आर्डर देने का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है जो पहले अमेरिकन एयरलाइंस के नाम था जिसने 2011 में 460 विमानों का आर्डर एक साथ दिया था।

इस डील से क्या हासिल होगा?

इस डील से क्या हासिल होगा?

इंटरनेशनल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि इस डील से भारत से इस्तांबुल और यूरोप तक यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिगो एयरलाइन वर्तमान में एक दिन में 1,800 उड़ानें भर रही है और उनमें से 10 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हैं। एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो यूरोपीय दिग्गज एयरबस के अलावा यूएस बोइंग को भी उड़ानों के ऑर्डर देने जा रही है।

2027 तक भारत में 200 से अधिक एयरपोर्ट्स

2027 तक भारत में 200 से अधिक एयरपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार अगले 5 वर्षों में 80 नए एयरपोर्ट बनाने जा रही है इसके बाद देश में कुल 220 एयरपोर्ट हो जायेंगे। बोईंग की रिपोर्ट के मुताबिक 2041 तक भारत में हर साल 7 फीसदी के दर से पैसेंजर ट्रैफिक बढ़ने का अनुमान है। भारत में बढ़ते एयर ट्रैवल की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू एयरलाइंस कंपनियों को 2210 नए प्लेन का आर्डर करना पड़ सकता है।

250 एयरक्राफ्ट के लिए टाटा-एयरबस के बीच हुई बड़ी डील, पीएम मोदी ने कहा- ये ऐतिहासिक घटना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+