Anju Nasrullah Story: जिस प्रेमी नसरुल्लाह के लिए अंजू ने भारत छोड़ा, पाकिस्तान में कैसा है उसका परिवार?
Anju Nasrullah Story: पिछले एक महीने में तीन प्रेम-कहानियों ने सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन मीडिया अखबारों और टीवी चैनलों की जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। एक लव स्टोरी उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्या की, दूसरी स्टोरी पाकिस्तान से भागकर भारत आई चार बच्चों की मां सीमा हैदर की और अब तीसरी स्टोरी, जिसे कवर करने के लिए मीडिया हाथ-पैर मार रहा है, वो स्टोरी है भारत से पाकिस्तान गई, अंजू की, जिसके प्रेमी ने ऐलान किया है, कि अगले दो से तीन दिनों में वो दोनों सगाई करने वाले हैं।
भारत की रहने वाली 35 साल की अंजू और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के अपर दीर में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पहुंच गई है, जिसके साथ वो पिछले चार सालों से फेसबुक से जुड़ी थी और बाद में प्यार करने लगी।

भारत में कहां की रहने वाली है अंजू?
पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्रों ने खुलासा किया है, कि अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर इलाके की रहने वाली है, जो पहले से ही शादीशुदा है और उत्तर प्रदेश की एक निजी कंपनी में काम करती है। महिला फिलहाल ऊपरी दीर जिले के कुलशो गांव में रह रही है, जहां नसरुल्ला का घर है।
अंजू का जन्म 25 दिसंबर 1988 को हुआ था और उसने रविवार को नसरुल्लाह के घर दीर खास में स्थानीय पत्रकारों को संक्षेप में बताया, कि वह नसरुल्लाह से प्यार करती हैं।
अंजू ने बताया, कि पहले उनकी बातचीत फेसबुक पर हुई और उनकी दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद उन्होंने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया। अंजू ने कहा, कि उसने यात्रा वीजा के लिए आवेदन किया था और सौभाग्य से वह अपनी मंजिल तक पहुंच गई।
डॉन न्यूज से आधिकारिक सूत्रों ने बताया, कि नसरुल्लाह और महिला अंजू, दोनों ने पुलिस को बताया है, कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।
पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है, कि अंजू ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती है।
नसरुल्लाह का परिवार कैसा है?
भारत की रहने वाली अंजू पहली बार पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है और 22 जुलाई को वो नसरुल्लाह के घर दीर अपर पहुंची।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, नसरुल्लाह दीर अपर का ही रहने वाला है और उसने गवर्नमेंट कॉलेज से बीएससी किया है।
नसरुल्लाह के चार भाई हैं, जिनके नाम शरीफुल्लाह, शकीरुल्लाह, रहतुल्लाह और हमीदुल्लाह हैं। इन चारों का पेशा अपने घर में दीर का पारंपरिक काम करना है।
दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग को भेजे गए आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, चांसरी को सूचित किया गया था, कि भारतीय नागरिक अंजू को 30 दिनों का वीजा देने का फैसला लिया गया है, जो केवल डिर अपर के लिए वैध है।
क्षेत्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, भारतीय महिला के यात्रा दस्तावेज सही पाए गए हैं और उसे नसरुल्लाह के साथ रहने की अनुमति दी गई है, जिसे उसकी देखभाल करने का निर्देश दिया गया है।
एक स्थानीय पत्रकार ने कहा कि भारतीय महिला मीडिया के सामने आने से बच रही है।
उन्होंने कहा कि जब नसरुल्ला के आने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कई पत्रकार उनके घर पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि महिला उनके घर पर मौजूद नहीं थी।
एक महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है जब किसी महिला ने 'दुश्मन देशों' पाकिस्तान और भारत की सीमाओं को पार कर अपने प्रेमियों से मिलने का साहस जुटाया हो।












Click it and Unblock the Notifications