भारतीय छात्रों को लिए बड़ी राहत! यूके ने घटाई अराइवल कोरोना टेस्ट की कीमतें
लंदन, अगस्त 14: भारत से ब्रिटेन जाने वाले यात्रियों और छात्रों को कोरोना नियमों में अब छूट मिलेगी। भारतीय छात्रों और पेशेवरों को यूके ने अनिवार्य सरकारी संगरोध से छूट दी है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम ने भारत को यात्रा की 'रेड लिस्ट' से हटाकर 'एम्बर लिस्ट' में डालने का फैसला किया है। लेकिन एम्बर लिस्ट के नियमों के तहत, भारतीय यात्रियों को अभी भी इंग्लैंड पहुंचने के बाद एक पेड टेस्ट करवाना होता है, जिसकी कीमत 88 पाउंड (₹9,055) है।

पेड टेस्ट को लेकर शिकायतें मिल रही थीं कि, यह कीमत छात्रों और यहां तक कि हॉलीडेज मेकर लिए भी अधिक है। ऐसे में यूके सरकार ने इन टेस्ट की कीमत को कम करने का फैसला किया है। सरकार ने टेस्ट की कीमतों को कम कर दिया है। यूके सरकार ने कीमत घटाकर 66 पाउंड (₹6,791) कर दी है। टेस्ट रेट में कमी रेड लिस्ट वाले देशों से आगमन को प्रभावित नहीं करती है। यदि वे एक निजी प्रदाता, स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) से एक टेस्ट खरीदते हैं।
एम्बर सूची में भारत का अपग्रेड हजारों भारतीय छात्रों के बचाव में आया है। इससे भारतीय छात्रों और पेशेवरों का लगभग 1,750 पाउंड (₹ 1.80 लाख) बचेगा। इससे पहले ब्रिटेन आने वालों को अपने पैसों पर होटल में क्वारंटाइन होना होता था। जो कि काफी मंहगा साबित हो रहा था। सूची में बदलाव का अर्थ यह है कि अब लोग ब्रिटेन पहुंचने से पहले अपनी पसंद की किसी भी जगह 10 दिन क्वॉरंटीन रह सकते हैं। अब छात्र अपने ठहरने के स्थान, विश्वविद्यालय के छात्रावास में संगरोध कर सकते हैं।
यह बदलाव 8 अगस्त से प्रभावी है। भारत के अलावा यूएआई, कतर और बहरीन को भी ब्रिटेन ने अब यात्रा की एंबर लिस्ट में डाला है। इस वर्ष, भारत के रिकॉर्ड 3,200 छात्रों को यूके के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्वीकार किया गया है, जो कि 2020 से 19 प्रतिशत अधिक है। यह फैसला ब्रिटेन में रहने वाले उन भारतीयों के लिए राहत के तौर पर आया है जो काफी लंबे समय से यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने की मांग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications