मालदीव की ओर चीनी 'जासूस' जहाज की आवाजाही के बीच, भारतीय नौसेना ने श्रीलंका भेजी अपनी सबसे ताकतवर पनडुब्बी

भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका में अपनी एक पनडुब्बी आईएनएस करंज भेजी है। भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस करंज गुरुवार को श्रीलंका पहुंची। रविवार को श्रीलंका के 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह है। इससे पहले ये पनडुब्बी राजधानी कोलंबो पहुंची है, जो चीन को एक बड़ा संदेश है।

दो दिवसीय दौरे पर पहुंची पनडुब्बी आईएनएस करंज का श्रीलंका नौसेना ने स्वागत किया। श्रीलंका ने कहा कि INS करंज 67.5 मीटर लंबी है और इसमें 53 लोग सवार हैं। पनडुब्बी का नेतृत्व कमांडर अरुणाभ कर रहे हैं।

Indian submarine in Colombo

श्रीलंका की मीडिया के मुताबिक आईएनएस करंज 5 फरवरी को प्रस्थान करेगा। यह भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री संबंधों का प्रतीक है। भारत की पनडुब्बी ऐसे समय में श्रीलंका पहुंची है, जब चीन का कथित रिसर्च जहाज मालदीव जा रहा है।

चीन का कथित रिसर्च जहाज जियांग यांग होंग 3 हिंदमहासागर में प्रवेश कर रहा है। यह जहाज मालदीव में रुकेगा। भारत से मालदीव के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। ऐसे में इस जहाज का भारत के करीब आना मालदीव से संबंधों को और भी तनावपूर्ण बना सकता है।

इस तरह के जहाज पहले श्रीलंका के तट पर रुकते थे। जियांग यांग होंग 3 भी श्रीलंका में रुकने वाला था। लेकिन भारत के विरोध के बाद दिसंबर 2023 में श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में विदेशी रिसर्च जहाजों पर एक साल की रोक की घोषणा की। चीन के जासूसी जहाज के पहुंचने से पहले भारत ने श्रीलंका में पनडुब्बी भेजी है, जो एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

दूसरी ओर, भारतीय नौसेना ने भी समुद्री डाकुओं और मालवाहक जहाजों पर किसी भी हमले से निपटने के लिए अरब सागर में अपने मार्कोस कमांडो को तैनात किया है। चीन समर्थक नेता मोहम्मद मुइज्जू के द्वीपसमूह के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ रहा है।

मालदीव ने भारत से द्वीप राष्ट्र में मौजूद अपने सैनिकों को वापस लेने के लिए कहा है और दोनों देश 10 मई तक वापसी की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमत हुए हैं। जबकि मुइज्जू ने भारत से अपने सैनिकों को वापस लेने के लिए कहा है, उसने एक चीनी जहाज को माले में डॉक करने की अनुमति दी है। इस बीच, भारतीय नौसेना चीन और मालदीव से उत्पन्न होने वाले किसी भी खतरे का मुकाबला करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।

कितना ताकतवर है सबमरीन INS करंज?

आपको बता दें कि स्कॉर्पीन क्लास की पनडुब्बी आईएनएस करंज को मार्च 2021 में नौसेना में शामिल किया गया था। ये पनडुब्बी पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर सबमरीन्स में से एक है। करंज एक स्वदेशी पनडुब्बी है जो मेक इन इंडिया के तहत तैयार की गई है। आईएनएस करंज सब-सरफेस से सरफेस मिसाइलों, खतरों को समाप्त करने के लिए हाईटेक सेंसर, वायर-गाइडेड टोरपेडो से लैस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+