US में हरियाणा के छात्र की बेरहमी से हत्या... ड्रग एडिक्ट की मदद करना पड़ा भारी, सिर पर मारे 50 हथौड़े, Video
Indian Student America: अमेरिका में भारतीय छात्र के बेरहमी से कत्ल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 साल के भारतीय छात्र की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबितक, 25 वर्षीय भारतीय छात्र, जिसने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में एमबीए की डिग्री हासिल की थी, उसे जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक ड्रग एडिक्ट शख्स ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला। बतया जा रहा है, कि हत्यारा वो शख्स है, जिसकी भारतीय छात्र ने पिछले कुछ दिनों से लगातार मदद की थी।

भारतीय छात्र की बेरहमी से हत्या
भारतीय छात्र की हत्या की यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा रहा है, कि हमलावर जूलियन फॉकनर ने, छात्र विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किया।
अमेरिका के एम9 न्यूज चैनल ने रविवार को बताया है, कि हत्यारे फॉकनर को विवेक सैनी ने उस जगह पर रहने की इजाजत दी थी, जहां पर वो पार्ट टाइम नौकरी करता था। रिपोर्ट में कहा गया है, कि विवेक सैनी एक स्टोर में पार्टटाइम काम करता था और उसने करीब 2 दिनों तक आरोपी को वहां रूकने दिया था। इसके अलावा, दया दिखाते हुए विवेक सैनी ने आरोपी को चिप्स के पैकेट, पानी के बोतल और यहां तक, की भीषण सर्दी से बचने के लिए अपनी जैकेट भी दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 16 जनवरी की है, जब विवेक सैनी स्टोर से अपने घर जाने वाला था और घर जाने से पहले उसने आरोपी फॉकनर को दुकान से जाने के लिए कहा था। लेकिन, आरोपी ने दुकान से निकलने की बजाए, विवेक के ऊपर हथौड़े से हमला कर दिया। वहीं, जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो उसने आरोपी को मृतक छात्र विवेक सैनी के डेड बॉडी के शरीर पर खड़ा देखा।
भारतीय छात्र दो साल पहले बीटेक करने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चला गया था और उसने हाल ही में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की थी। विवेक सैनी हरियाणा के रहने वाले थे और उनकी हत्चा की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया है, क्योंकि अब विवेक सैनी अपनी पढ़ाई खत्म कर नौकरी खोज रहे थे। विवेक सैनी के पिता का नाम गुरजीत सिंह और माता का नाम ललिता सैनी है, जो इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications