Indian Student: अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, भारतीय विदेश मंत्री ने सख्त कार्रवाई की मांग
Indian Student Killed in America: अमेरिका में इस साल भारतीय छात्रों को खतरनाक हिंसा का सामना करना पड़ा है और साल के अंत में भी एक भारतीय छात्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
जिसके बाद शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने तेलंगाना के एक छात्र की दुखद हत्या के लिए जिम्मेदार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय छात्र की शनिवार की सुबह शिकागो के पास एक गैस स्टेशन पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी।

यह घटना तब हुई जब भारतीय छात्र, जिसकी पहचान नुकारापु साई तेजा के रूप में हुई, वो शिकागो में एक गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम काम करता था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारतीय समय के अनुसार शनिवार तड़के शिकागो के पास गैस स्टेशन पर हमलावरों ने साई तेजा नुकारापु (22) को गोली मार दी।
पीड़ित छात्र तेलंगाना के खम्मम जिले का रहने वाला था।
साई तेजा ने भारत में बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका में एमबीए कर रहा था। पीड़ित के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि वह गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम नौकरी कर रहा था।
वहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह "इस खबर से बहुत दुखी हैं।" उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।" इसके अलावा, शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी छात्र की हत्या के लिए जिम्मेदार अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह उसके परिवार और मित्रों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "हम भारतीय छात्र नुकारापु साई तेजा की हत्या से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हम दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। वाणिज्य दूतावास पीड़ित के परिवार और दोस्तों को हर संभव मदद देगा।"
भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मधुसूदन ने कहा, कि घटना के समय साईं तेजा ड्यूटी पर नहीं थे, बल्कि एक दोस्त की मदद कर रहे थे, जिसने उन्हें कुछ समय के लिए उन्हें वहां रुकने के लिए कहा था। दोस्त किसी काम से बाहर गया था। एमएलसी ने कहा, कि उन्होंने मदद के लिए तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) के सदस्यों से बात की है। मृतक छात्र का शव अगले सप्ताह भारत पहुंचने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications