अमेरिका में भारतीय छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Indian student stabbed in US: अमेरिका में एक बार फिर से भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है और अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राज्य इंडियाना में एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र को चाकू मार दिया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एनडब्ल्यूआईयू टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो शहर में एक सार्वजनिक जिम में 24 वर्षीय हमलावर जॉर्डन एंड्राड ने भारतीय छात्र वरुण की कनपटी में चाकू से हमला कर दिया था, जिसकी अधिकारी अभी भी जांच कर रहे हैं।

Indian student stabbed in US

घटना के बाद, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर घातक हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसक हमले के बाद वरुण की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, "वरुण पर हमलावर ने चाकू से हमला किया था। उनकी चोट की गंभीरता के कारण अंततः उन्हें फोर्ट वेन अस्पताल ले जाया गया और कथित तौर पर उनके बचने की शून्य से पांच प्रतिशत संभावना है।"

पुलिस ने कहा, "एंड्रेड ने तब (उस व्यक्ति को) अपने लिए खतरा बताया, इसलिए उसने 'सिर्फ प्रतिक्रिया व्यक्त की।" आरोपी ने कहा, कि "उसे लगा कि वरूण उसके ऊपर हमला करने वाला है, इसीलिए उसने प्रतिक्रिया में उसके ऊपर हमला कर दिया।"

पुलिस ने कहा कि उन्हें काउंटर पर खून का एक बड़ा पूल और एक फोल्डिंग चाकू मिला। फोल्डिंग चाकू एंड्रेड का था, जिससे वह मेनार्ड्स स्टोर में बक्से खोलता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+