लंदन में लापता हुआ भारतीय छात्र, BJP नेता ने विदेश मंत्री जयशंकर से लगाई मदद की गुहार
ब्रिटेन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला जीएस भाटिया नाम का एक भारतीय छात्र 15 दिसंबर से पूर्वी लंदन से लापता है। इस मामले में मदद के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से गुहार लगाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी दी और इसे विदेश मंत्री एस जयशंकर के ध्यान में लाया।

मनजिंदर सिंह सिरसा के एक्स पर लिखा है कि, जीएस भाटिया को आखिरी बार 15 दिसंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। उन्होंने लॉफबोरो विश्वविद्यालय और भारतीय उच्चायोग से भी उसे खोजने के प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया।
सिरसा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, 'जीएस भाटिया, लॉफबोरो विश्वविद्यालय का छात्र, 15 दिसंबर से लापता है। आखिरी बार कैनरी व्हार्फ, ईस्ट लंदन में देखा गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर का ध्यान आकर्षित करते हुए हम लॉफबोरो विश्वविद्यालय और लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से उसे ढूंढने के प्रयासों में शामिल होने का आग्रह करते हैं। आपकी सहायता महत्वपूर्ण है। कृपया साझा करें और संदेश फैलाएं।'
उन्होंने एक्स पर भाटिया का रेजिडेंस परमिट और कॉलेज आइडेंटिटी कार्ड भी पोस्ट किया। भाजपा नेता ने लोगों से इस खबर को साझा करने के लिए कहा और भारतीय छात्र के बारे में कोई भी जानकारी प्रदान करने के लिए दो संपर्क नंबर साझा किए।
G S Bhatia, a student of Loughborough University, has been missing since Dec 15. Last seen in Canary Wharf, East London.
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) December 16, 2023
Bringing to the kind attention of @DrSJaishankar Ji
We urge @lborouniversity & @HCI_London to join efforts in locating him. Your assistance is crucial. Please… pic.twitter.com/iFSqpvWVV8
सिरसा ने लिखा, "जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करने के लिए कहा गया है: +917841000005 या +447387431258"
भाटिया को दो साल का यूके निवास परमिट जारी किया गया था, जो 2 जून, 2024 तक वैध था। सिरसा की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए उसके विश्वविद्यालय पहचान पत्र के अनुसार, वह स्नातकोत्तर का छात्र है।












Click it and Unblock the Notifications