Modi in Greece: PM नरेन्द्र मोदी पहुंचे ग्रीस, 40 सालों के बाद एथेंस जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री
Modi in Greece: यूरोपीय देश एथेंस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ग्रीस पहुंच गये हैं, जो 40 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधामंत्री का पहला दौरा है।
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका से ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे हैं, जहां उन्होंने 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था और भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए कई विश्व नेताओं के साथ बातचीत की थी।
ग्रीस के प्रधान मंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस ने प्रधानमंत्री मोदी को एथेंस आमंत्रित किया था, जहां पीएम मोदी संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ बैठक करेंगे। वहीं, पीएम मोदी का ग्रीस के राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू से भी मिलने की संभावना है।

अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी के दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ-साथ ग्रीस में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है। ग्रीस पहुंचने के बाद मोदी ने कहा, कि "मुझे 40 साल बाद ग्रीस का दौरा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है।"
प्रधानमंत्री मोदी का ग्रीस दौरा
आपको बता दें, कि भारत और ग्रीस के बीच सभ्यतागत संबंध हैं, जो हाल के वर्षों में समुद्री परिवहन, रक्षा, व्यापार और निवेश, लोगों से लोगों के बीच संबंधों आदि में सहयोग के माध्यम से मजबूत हुए हैं। ग्रीस की आखिरी प्रधान मंत्री स्तरीय यात्रा सितंबर 1983 में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की देश यात्रा के दौरान हुई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि "भारतीय और यूनानी सभ्यताओं के बीच संपर्क दो सहस्राब्दियों से ज्यादा पुराना है और आधुनिक समय में दोनों पक्षों के बीच संबंध "लोकतंत्र, कानून के शासन और बहुलवाद के साझा मूल्यों से मजबूत हुए हैं"।
विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी पर, पीएम मोदी ने कहा, कि "व्यापार और निवेश, रक्षा, और सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग ने दोनों देशों को करीब ला दिया है।"
एथेंस में औपचारिक स्वागत के बाद, पीएम मोदी अज्ञात सैनिक की कब्र पर जाएंगे और मित्सोटाकिस के साथ प्रतिबंधित और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता एक व्यापारिक बैठक को भी संबोधित करेंगे और मोदी प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications