वाशिंगटन में स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी की चेयरपर्सन बनीं शास्ती कॉनराड, भारतीय मूल की सबसे कम उम्र की महिला
शास्ती कॉनराड अमेरिका में स्टेट पार्टी चेयरपर्सन के रूप में यह पद संभालने वाली सबसे कम उम्र की और पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं।

भारतीय-अमेरिकी राजनीतिक सलाहकार शास्ती कॉनराड को वाशिंगटन स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी की नई अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही वह अमेरिका में स्टेट पार्टी चेयरपर्सन के रूप में यह पद संभालने वाली सबसे कम उम्र की और पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। 38 वर्षीय शास्ती कोनराड साल 2018 से राजनीतिक अभियानों पर काम कर रही हैं।
स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख चुने जाने पर कॉनराड ने एक बयान में कहा, "स्टेट पार्टी की अध्यक्ष के रूप में हासिल की गई सफलता को आगे बढ़ाने का अवसर पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं हर समुदाय के डेमोक्रेट नेताओं के साथ मिलकर एक फील्ड ऑपरेशन के लिए उत्साहित हूं, जो यह संदेश देगा कि वॉशिंगटन डेमोक्रेट हर एक मतदाता को कामकाम का लाभ कैसे पहुंचा रहे हैं।"
शास्ती कॉनराड ने किंग काउंटी डेमोक्रेट्स के एक पूर्व नेता कॉनराड ने टीना पोदलोदोव्स्की का स्थान लिया है जो कि 2017 से इस पद पर थे। पोदलोदोव्स्की ने कहा, मैं अपनी दोस्त शास्ती कॉनराड की मिसाल देने के लिए उत्सुक हूं। शास्ती पिछले छह वर्षों से हमारे संगठनात्मक प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं, जिसने स्टेट पार्टी को बनाने में मदद की है, जिससे राज्य और संघीय चुनाव दोनों में अभूतपूर्व सफलता मिली है।
वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी के एक बयान में कहा गया, आज शास्ती कॉनराड को वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेट्स का अध्यक्ष चुना गया है। कोनराड वॉशिंगटन स्टेट डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष के रूप में चुनी जानी वाली पहली अश्वेत और सबसे कम उम्र की महिला हैं। इसके साथ ही देश में स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष के रूप में पहली दक्षिण एशियाई व पहली भारतीय महिला हैं। कोनराड ने 2018 से 2022 तक मार्टिन लूथर किंग, जूनियर काउंटी डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने पहली बार पदभार संभालने पर कर्ज में डूबे काउंटी पार्टी संगठन के लिए लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर जुटाए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications