ब्रिटिश मिनिस्टर भारतीय मूल की प्रीति पटेल से हुई चूक, देना पड़ा इस्तीफा, जानिए क्या था मसला

ब्रिटेन सरकार में एकमात्र भारत मूल की मंत्री प्रीति पटेल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की नेता और कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में इजराइली नेताओं से मुलाकात की थीं

लंदन। ब्रिटेन सरकार में एकमात्र भारत मूल की मंत्री प्रीति पटेल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की नेता और कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में इजराइली नेताओं से मुलाकात की थीं, जिसे प्रोटोकोल का उल्लंघन माना गया था। ब्रिटेन सरकार में ब्रिटेन सरकार में कई पदों पर काम चुकीं पटेल ने थरेसा मे की सरकार में एक उभरती हुई शख्सियत थीं। हालांकि, विवादों में घिरने के बाद प्रीति पटेल ने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इजराइली नेताओं से मिलने के आरोप में देना पड़ा इस्तीफा

इजराइली नेताओं से मिलने के आरोप में देना पड़ा इस्तीफा

ब्रिटेन सरकार में इंटरनेशनल डेवलपमेंट मिनिस्टर के रूप में कार्यरत प्रीति पटेल पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में इजराइली अधिकारियों से मुलाकात की थीं, लेकिन इसको लेकर उन्होंने अपने डिपार्टमेंट को जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, पटेल ने एक इंटरव्यू में इस विवाद पर कहा था कि अपने इजरायल दौरे के बारे में विदेश सचिव बोरिस जॉनसन को जानकारी दी थी। मगर, विदेश कार्यालय के अधिकारियों ने उनके खिलाफ जानकारी दी।

पीएम थेरेसा से मांगनी पड़ी माफी

पीएम थेरेसा से मांगनी पड़ी माफी

प्रीति पटेल ने इस सप्ताह प्रधानमंत्री थेरेसा मे से माफी मांगते हुए अगस्त में गोपनीय रूप से हुई इजराइली नेताओं से मुलाकात का जिक्र किया था। इजराइल नेताओं से मुलाकात के बाद ब्रिटेन की विपक्ष पार्टियों ने थेरेसा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए पटेल के इस्तीफे की मांग की थी। विपक्ष के अनुसार, पटेल ने मंत्रालय के कानून और प्रोटोकोल का उल्लंघन किया है।

इजरायल नेताओं से मिलने की बात को प्रीति पटेल ने स्वीकार था

इजरायल नेताओं से मिलने की बात को प्रीति पटेल ने स्वीकार था

प्रीति पटेल ने अपने इंटरव्यू में स्वीकार करते हुए कहा था कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और देश के सुरक्षामंत्री से मुलाकात की थी। उसने खुलासा किया कि वह देश में कम से कम 12 बार इजराइली अधिकारियों से मुलाकात की थीं। थेरेसा सरकार में पिछले एक सप्ताह में लगातार दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दिया है।

कौन हैं प्रीति पटेल

कौन हैं प्रीति पटेल

प्रीति पटेल का जन्म लंदन में 29 मार्च, 1972 को एक युगांडावासी भारतीय प्रवासी परिवार में हुआ था। पटेल लंबे समय से ब्रिटिश पॉलीटिशयन हैं, लेकिन 2010 से पार्लियामेंट की हिस्सा है। पटेल वर्तमान में थेरेसा मे की कैबिनेट में अकेली अल्पसंख्यक जातीय महिला थीं। पटेल ने ब्रिटेन की Keele University और Essex University से पढ़ाई की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+