अमेरिका को मिलेगा भारतीय विदेश मंत्री, निकी हेले दौड़ में

साउथ कैरोलिना की भारतीय मूल की गर्वनर निकी हेले बुधवार को अमेरिकी विदेश सचिव की दौड़ में शामिल। नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से आज होगी मुलाकात।

वाशिंगटन। साउथ कैरोलिना की भारतीय मूल की गर्वनर निकी हेले बुधवार को अमेरिकी विदेश सचिव के लिए मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। निकी गुरुवार को नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात करेंगी।

nikki-haley-US-state-secretary

सर्वोच्‍च पद होता है विदेश सचिव का

44 वर्षीय निकी जब साउथ कैरोलिना की गर्वनर बनी थीं तो उस समय भी उन्‍होंने एक इतिहास रचा था और अब हो सकता है कि वह फिर एक इतिहास बनाएं।

अमेरिकी विदेश सचिव का पद अमेरिकी राष्‍ट्रपति के प्रशासन में काफी हाई-प्रोफाइल पद माना जाता है। इस पद के लिए न्‍यूयॉर्क के पूर्व मेयर रुडोल्‍फ ग्‍यूलियानी का नाम भी चर्चा में है। उनके अलावा यूनाइटेड नेशंस में अमेरिका के पूर्व

राजदूत जॉन बॉल्‍टन, सीनेट के विदेशी मामलों की कमेटी के चेयरमैन बॉब क्रॉकर और पूर्व स्‍पीकर न्‍यूट गिंगरिच का नाम भी इस पद के लिए रेस में है।

डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन इस पद को संभाल चुकी है। निकी हेले का असली नाम निमरत रंधावा है और उन्‍हें रिपब्किलन पार्टी का उभरता सितारा माना जाता है।

कर चुकी हैं ट्रंप की आलोचना

जिस समय राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए उम्‍मीदवारी की रेस जारी थी, कहा जा रहा था कि जेब बुश उन्‍हें उप-राष्‍ट्रपति के पद के लिए चुन सकते हैं।

हालांकि निकी रिपब्लिकन पार्टी की पहली ऐसी सीनियर सदस्‍य थीं जिन्‍होंने डोनाल्‍ड ट्रंप की आलोचना की थी।

निकी ने ट्रंप के नाखुश अमेरिकियों की तरफदारी करने पर सवाल उठाए थे। उन्‍होंने कहा था कि परेशानी के समय गुस्‍साई आवाजों का पीछा करना काफी ललचाने वाला कदम साबित हो सकता है।

निकी ने राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के स्‍टेट ऑफ द यूनियन के एड्रेस पर टिप्‍पणी की थी और उसे रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया माना गया था।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के स्‍टेट ऑफ द यूनियन की ओर से विपक्षी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया देना पुरानी परंपरा रही है। विपक्षी पार्टियां अपनी पार्टी के उभरते सितारों की ओर से प्रतिक्रिया देने को कहती हैं।

ट्रंप ने बताया था कमजोर

निकी हेले के बयान के बाद ट्रंप ने अगले दिन कहा था कि निकी अवैध अप्रवासन को लेकर काफी कमजोर हैं। ट्रंप के मुताबिक जेब बुश के उप-राष्‍ट्रपति के तौर पर निकी की शुरुआत अच्‍छी नहीं थी।

अब ट्रंप टॉप पोजीशन के लिए अपने आलोचकों और दुश्‍मनों से हाथ मिलाने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप, टेड क्रूज को अटॉर्नी जनरल का जिम्‍मा दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+