न्यूयॉर्क में हडसन नदी में मिला भारतीय मूल के गणितज्ञ का शव,था क्रिप्टोकरेंसी का एक्सपर्ट

न्यूयॉर्क, अप्रैल 16: क्रिप्टोकरंसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कार्यरत भारतीय मूल के 31 वर्षीय गणितज्ञ शुव्रो बिस्वास का शव न्यूयॉर्क की हडसन नदी में बहता मिला। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गणितज्ञ शुव्रो बिस्वास संभवत: मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' ने बताया कि शुव्रो का शव नदी में मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुव्रो की मौत के पीछे किसी प्रकार का षड्यंत्र होने का तत्काल कोई सबूत नहीं मिला है।

Indian Origin Mathematicians Body Found In Hudson River in New York

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, वह मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। आग लगाने और खुलेआम चाकू दिखाने जैसी अजीब हरकतों के चलते बिल्डिंग के मैनेजमेंट ने फरवरी में शुव्रो को निकालने की मांग की थी। शुव्रो के भाई बिप्रोजीत बिस्वास (34) ने बताया कि वह और उनका परिवार इस खबर से बहुत दु:खी हैं। बिप्रोजीत ने बताया कि शुव्रो मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे और उनके परिवार ने इससे उबरने में उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

बिप्रोजीत ने बताया कि, वह बहुत अच्छा इंसान था। उनका भाई क्रिप्टोकरंसी सुरक्षा कार्यक्रम पर काम कर रहा था। ऑनलाइन उपलब्ध प्रोफाइल के अनुसार शुव्रो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी काम किया था। परिवार को पिछले एक साल से शुव्रो के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा था, लेकिन वह अपनी बातें अकसर किसी के साथ साझा नहीं करते थे। शुव्रो के परिवार ने उससे किसी से अपने मन की बात साझा करने की अपील की थी।

बिप्रजीत बिस्वास ने कहा कि हमने उसे पेशेवर मदद लेने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह हमेशा इस बात से इनकार कर देता था कि उसे किसी मनोचिकित्सक की मदद की मदद चाहिए। शुव्रो के अपार्टमेंट के प्रबंधन ने आग लगाने, खुलेआम चाकू दिखाकर डराने और लिफ्ट में खून के धब्बे लगाने समेत कथित अजीबो-गरीब कृत्यों के कारण उन्हें इमारत से निकाले जाने का अनुरोध करते हुए मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+