नौकरानी से बदसलूकी, सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स को 18 साल हिरासत में रखने की सजा, मारे जाएंगे 12 कोड़े

Singapore: सिंगापुर की स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि सिंगापुर में नौकरानी के यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय मूल के एक शख्स को 18 सालों तक हिरासत में रखने और 12 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। बताया गया है, कि ये शख्स आदतन यौन अपराधी है और इसपर यौन अपराध करने के पहले भी इल्जाम लग चुके हैं।

जनता को उस शख्स से बचाने के लिए और उसके अड़ियल अपराधियों पर लगाम कसने के लिए सिंगापुर में सालों तक हिरासत में रखने की सजा सुनाई जाती है।

चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 44 साल के शख्स, मार्क कलैवानन तमिलारासन को गंभीर यौन उत्पीड़न, घर में यौन उत्पीड़न करने, शील भंग करने के आरोपों में दोषी ठहराया गया है। कोर्ट में उसे आदतन यौन अपराधी ठहराया गया है और जिस आरोप में उसे सजा सुनाई गई है, उस मामले के मुताबिक, वह जुलाई 2017 में नशे की हालत में एक फ्लैट में घुस गया था और कपड़े इस्त्री कर रही एक नौकरानी पर यौन उत्पीड़न करने से पहले उस पर हमला भी किया था।

Singapore

रेप केस में सजा काटकर जेल से निकला था बाहर

आरोपी ने नौकरानी पर उस वक्त यौन हमला किया था, जब वो बलात्कार के एक मामले में 16 सालों की जेल की सजा काटकर कुछ दिन पहले ही बाहर निकला था।

सिंगापुर के डिप्टी पब्लिक प्रॉसीक्यूटर च्यू शिन यिंग और शेल्डन लिम ने आरोपी कलैवानन को अधिकतम 20 साल की निवारक हिरासत में रखने की मांग की थी, क्योंकि एक रिपोर्ट में उसे इस तरह की सजा के लिए उपयुक्त पाया गया था।

हालांकि, फरवरी में सजा की आखिरी सुनवाई में, कलैवानन के चाचा ने उसकी सजा को कम करने के लिए भावनात्मक दलीलें दी थीं।

उन्होंने कोर्ट में यह भी दावा किया, कि उन्होंने अपने भतीजे को जेल में देखा था, जिसमें वो पछता रहा था। जिसके बाद न्यायमूर्ति पंग खांग चाऊ ने सजा देने से पहले उन दलीलों पर भी विचार किया था। लेकिन, बाद में उसे 18 सालों की जेल की सजा सुनाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+