नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाले भारतीय मूल के नागरिक को कोर्ट से मिली ये सजा

न्यूयॉर्क: नाबालिग का यौन उत्पीड़न के एक मामले में अमेरिकी कोर्ट ने 41 साल के भारतीय मूल के नागरिक को उम्र कैद और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए 30 साल की कैद की सजा सुनाई है। कैलिफोर्निया के दीपक देशपांडे, जिनको पिछले साल अक्टूबर में दोषी ठहराया था, को गुरुवार को अमेरिकी जिला न्यायाधीश कार्लोस मेंडोजा ने सजा सुनाई।

ऑन लाइन चैटिंग के जरिए लड़की से किया संपर्क

ऑन लाइन चैटिंग के जरिए लड़की से किया संपर्क

सजा सुनाए जाने के दौरान पेश किए गए दस्तावेजों और सबूतों के मुताबिक, देशपांडे ने जुलाई 2017 में एक ऑनलाइन चैट एप्लिकेशन के जरिए ऑरलैंडो में लड़की से संपर्क किया। चैटिंग के दौरान देशपांडे खुद को मॉडलिंग एजेंट के रूप में पेश करते हुए लड़की से उसकी न्यूड फोटो मांगी। इसके बाद देशपांडे ने दो अन्य लोगों के साथ संपर्क किया और उसे और न्यूड फोटो उपलब्ध कराने की मांग की और धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी न्यूड फोटो को वो वायरल कर देगा।

होटल में ले जाकर किया यौन उत्पीड़न

होटल में ले जाकर किया यौन उत्पीड़न

इसके बाद सितंबर 2017 में देशपांडे लड़की से मिलने के लिए पहली बार कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा के ऑरलैंडो की यात्रा की। इसके बाद उसने उसे होटल रूम ले आया और पीड़िता के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। सितंबर 2017 और अप्रैल 2018 के बीच उन्होंने ऑरलैंडो की चार अतिरिक्त यात्राओं के दौरान भी नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद मई 2018 में अज्ञात व्यक्ति से मिली जाककारी के आधार पर एफबीआई ने देशपांडे के खिलाफ जांच शुरू की। एक अंडरकवर एफबीआई एजेंस ने देशपांडे के साथ मिलकर उस नाबालिग से बात की।

 नाबालिक का अपहरण और हत्या की भी रची थी साजिश

नाबालिक का अपहरण और हत्या की भी रची थी साजिश

इसके बाद जांच में देशपांडे पर संदेह सही साबित हुआ और ऑरलैंडो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद देशपांडे ने नाबालिग का अपहरण और उसकी हत्या की साजिश भी रची। इसके लिए उसने एक साथी कैदी का सहारा लिया जिसकी रिहाई जल्द होने वाली। लेकिन देशपांडे की ये रणनीति काम नहीं आई और पुलिस ने इसका भी भंडाफोड़ कर दिया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा और वहां से देशपांडे को दोषी करार दिया गया और अब सजा का ऐलान भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+