भारतवंशी शख्स की अमेरिकी पुलिस ने गोली मारकर की हत्या, बाइपोलर डिसऑर्डर से था पीड़त

US Police killed indian Origin Man: अमेरिका की सैन एंटोनियो में एक 42 साल के भारतीय मूल के व्यक्ति की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मतक पर अपनी गाड़ी से दो पुलिसकर्मी को टक्कर मारने का आरोप था। और पुलिस का दावा है, कि मृतक को भागते वक्त गोली मारी गई है।

बताया जा रहा है, कि ये घटना 21 अप्रैल की है, जब पुलिस अधिकारी टायलर टर्नर ने भारतवंशी सचिन साहू पर गोली चला दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सचिन साहू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

US Police killed indian Origin Man

सैन एंटोनियो पुलिस विभाग ने पीटीआई को दिए एक बयान में कहा है, कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, 21 अप्रैल को शाम 6:30 बजे से ठीक पहले, उन्हें खबर मिली थी, सैन एंटोनियो के चेविओट में खतरनाक घातक हथियार के साथ एक घर पर गंभीर हमला किया गया है, जिसके बाद अधिकारियों को उस घर में भेजा गया। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उनका दावा है, कि उन्होंने 51 साल की एक महिला को देखा, जिसे गाड़ी से टक्कर मार दी गई थी। और मामले का संदिग्ध सचिन साहू मौके से फरार हो गया था।

जिसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सैन एंटोनियो पुलिस जासूसों ने उस घटना में साहू के खिलाफ गंभीर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

कई घंटों बाद, पड़ोसियों ने पुलिस को फोन करके सूचित किया, कि सचिन साहू मूल स्थान पर लौट आया है। जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और उससे संपर्क करने का प्रयास किया, जब उसने अपने वाहन से दो अधिकारियों को टक्कर मार दी। साहू के हमले के बाद एक अधिकारी ने उसपर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस विभाग ने कहा है, कि सचिन साहू के हमले में घायल एक पुलिस अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, घटना के दौरान कोई और घायल नहीं हुआ, जबकि पुलिस ने कहा कि यह जांच जारी है।

पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस ने कहा, कि आरोपी सचिन साहू ने अपनी गाड़ी से उस महिला को कुचल दिया था, जो उसकी रूममेट थी। महिला की कई सर्जरी चल रही थी और उसकी हालत गंभीर थी।

महिला के घायल होने के बाद पुलिस ने साहू के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और कुछ अधिकारी 21 अप्रैल को उसके ज्ञात स्थान पर यह देखने के लिए गए थे, कि क्या वे उसे ढूंढ सकते हैं और उसे गिरफ्तार कर सकते हैं। मैकमैनस ने कहा, कि "जब हमने उसे देखा, तो वो अपनी कार में कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, जब अधिकारियों ने उसकी कार को रोकने की कोशिश की, तो वो अधिकारियों को कार से कुचलकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद अधिकारियों ने उसपर गोली चला दी, जिससे उसकी मौक गई।

उन्होंने कहा, कि पुलिस ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं, लेकिन उनकी बयान की जांच के लिए बॉडीकैम कैमरों की तलाशी होना और वीडियो फूटेज की जांच की जांच की जाएगी।

Kens5.com की एक रिपोर्ट में साहू की पूर्व पत्नी लिआ गोल्डस्टीन के हवाले से कहा गया है, कि सचिन साहू को बाइपोलर डिसऑर्डर का पता चला था। गोल्डस्टीन ने कहा, "वह पिछले दस वर्षों से बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था।" पूर्व पत्नी ने कहा, कि "उनमें सिजोफ्रेनिया के लक्षण भी थे।" समाचार रिपोर्ट में उसने कहा, "वह समझ नहीं पाता था, कि उसके साथ क्या हो रहा है, वो अलग अलग आवाजें सुनने की बात करता था और उसका मतिभ्रम हो जाता था।"

पूर्व पत्नी लिआ गोल्डस्टीन ने सचिन को एक बेहतरीन पिता करार दिया है। उन्होंने कहा, कि वो पिछले कई सालों से घर में ही रहती थी और सचिन ही उसके घर का खर्च चला रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+