CEO के साथ चल रहा था अफेयर! भारतीय मूल के वकील को नौकरी से निकाला, जानिए क्या है पूरा मामला

अमेरिका में भारतीय मूल की एक वकील को अपनी कंपनी के सीईओ के साथ कथित 'अनुचित संबंध' रखने पर नौकरी से निकाल दिया। साथ ही, सीईओ को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह फैसाला नॉरफ़ॉक सदर्न कॉर्पोरेशन ने लिया है।

NDTV की खबर के मुताबिक, अटलांटा में नॉरफ़ॉक सदर्न कॉर्पोरेशन की मुख्य कानूनी अधिकारी भारतीय मूल की वकील नबनिता सी नाग को उनके बॉस एलन शॉ के साथ सहमति से संबंध बनाने के आरोपों की जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया। वहीं, एलन शॉ को भी सीईओ के पद से निकाल दिया गया।

Nabanita Nag news

कॉर्पोरेशन ने कहा कि शॉ और नाग के बीच संबंध संबंध सहमति से थे लेकिन उन्होंने ऐसा करके कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है। कॉर्पोरेशन ने बयान में कहा कि शॉ के हटाए जाने का कंपनी के प्रदर्शन, वित्तीय रिपोर्टिंग और ऑपरेशन के रिजल्ट से संबंधित नहीं है।

नॉरफॉक साउदर्न ने कहा कि बोर्ड की शुरुआती जांच के बाद नबनिता सी नाग को कॉर्पोरेट मामलों, मुख्य कानूनी अधिकारी और कॉर्पोरेट सचिव के रूप में उनकी भूमिकाओं से तुरंत हटा दिया गया है। जेसन एम. मॉरिस को उनकी जगह नियुक्ति दी गई है।

शॉ को पद से हटाने के बाद नॉरफॉक ने सर्वसम्मति से मार्क आर जॉर्ज को कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। जॉर्ज नॉरफॉक दक्षिणी बोर्ड में भी शामिल होंगे। पद स्वीकार करने के बाद जॉर्ज ने कहा कि वह इस भूमिका को निभाने और नॉरफॉक साउदर्न का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

वहीं, लिंक्डइन पर अपनी प्रोफ़ाइल में नबनिता नाग ने खुद को एक "अनुभवी नेता" बताया है, जो तीन फॉर्च्यून 300 सार्वजनिक कंपनियों के साथ काम करती हैं। वह पहले गोल्डमैन सैक्स में काम करती थीं। 2022 में उन्हें मुख्य कानूनी अधिकारी नियुक्त किया गया और बाद में 2023 में कॉर्पोरेट मामलों की कार्यकारी उपाध्यक्ष बनीं।

नाग के पास जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से गवर्नमेंट और इंग्लिश में स्नातक की डिग्री और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर (JD) की डिग्री है। उनकी व्यापक शैक्षिक पृष्ठभूमि और पेशेवर अनुभव ने उन्हें निगम के भीतर महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए तैयार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+